फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Retired executive engineer Suresh Gautam becomes BSP's Lok Sabha candidate.

Jalaun News: सेवानिवृत्त अधिशाषी अभियंता सुरेश गौतम बने बसपा के लोकसभा प्रत्याशी

Wed, 20 Mar 2024 12:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Wed, 20 Mar 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
Retired executive engineer Suresh Gautam becomes BSP's Lok Sabha candidate.
उरई। भाजपा व सपा गठबंधन के बाद अब बसपा ने भी अपने पत्ते खोल दिए हैं। बसपा ने पूर्व अधिशासी अभियंता सुरेंद्र चंद्र गौतम को अपना प्रत्याशी बनाया है। मंगलवार को उरई के झांसी चुंगी स्थित रघुवीर धाम में आयोजित जिला स्तरीय बसपा कार्यकर्ता सम्मेलन में बुंदेलखंड जोनल कोऑर्डिनेटर लालाराम अहिरवार ने इसकी घोषणा की। घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

शहर के रघुवीर धाम उत्सव गृह में बसपा के बुंदेलखंड जोनल कोऑर्डिनेटर लालाराम अहिरवार ने जालौन गरौठा भोगनीपुर लोकसभा सीट से पूर्व अधिशासी अभियंता सुरेश चंद्र गौतम को पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया। कहा कि बसपा सुप्रीमो मायावती के निर्देश पर झांसी मंडल के बसपा कोऑर्डिनेटर इंजीनियर और रिटायर अभियंता सुरेश चंद गौतम को प्रत्याशी घोषित किया जा रहा है। कहा कि बुंदेलखंड में बसपा एक मजबूत पार्टी है सुरेश चंद्र गौतम भारी मतों से विजय होंगे।
विज्ञापन

बता दें कि कुठौंद ब्लॉक के निजामपुर गांव निवासी सुरेश चंद्र गौतम वर्ष 1983 में बसपा के संस्थापक कांशीराम के संपर्क में आए और मिशन से जुड़ गए। वह विद्युत विभाग में इंजीनियर रहे और वर्ष 1989 में बामसेफ के संयोजक भी रहे। उन्होंने वर्ष 1990 में आन पारा तापीय परियोजना में अंबेडकर और बुद्ध पार्क का निर्माण कराया। वर्ष 2022 में सेवानिवृत्त होने पर बसपा सुप्रीमो ने उन्हें झांसी मंडल और झांसी चित्रकूट मंडल का प्रभारी बनाया था। इस दौरान जिलाध्यक्ष धीरेंद्र चौधरी, बृजेश जाटव, शैलेंद्र शिरोमणि, संजय गौतम, महेंद्र प्रताप सिंह, बब्बू, मनोज याज्ञिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed