फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Retailer selling liquor and beer caught

Jalaun News: शराब और बियर बेच रहे परचून दुकानदार को पकड़ा

Fri, 23 Jun 2023 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jun 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Retailer selling liquor and beer caught
जालौन। परचून की दुकान पर नमकीन और काजू के साथ अवैध रूप से बियर और देशी शराब बिक रही थी। पुलिस ने दबिश देकर 34 पेटी देशी शराब और 16 पेटी बियर बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन

सीओ रविंद्र गौतम ने कोतवाली में मामले की खुलासा करते हुए बताया कि कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कैंथ में बिना लाइसेंस शराब बेचने की सूचना कोतवाली प्रभारी समीर सिंह को मिली। इस पर उन्होंने एसआई विपिन कुमार और मोहित यादव को दबिश देने के लिए भेजा। पुलिस ने दुकान की तलाशी तलाशी ली तो वहां अवैध रूप से रखी 34 पेटी देशी शराब और 16 पेटी बियर बरामद हुई।
विज्ञापन

दुकानदार संजीव उर्फ संजू साहू निवासी कैंथ से जब लाइसेंस के बारे में पूछा गया तो वह कुछ नहीं दिखा सका। पुलिस शराब व बियर की पेटियों के साथ आरोपी को पकड़कर कोतवाली ले आई। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया। यहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed