फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   responsibility of delivery of mail to a population of one and a half lakh on a postman

Jalaun News: डेढ़ लाख की आबादी को डाक वितरण की जिम्मेदारी एक पोस्टमैन पर

Thu, 20 Jul 2023 12:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jul 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
responsibility of delivery of mail to a population of one and a half lakh on a postman
जालौन। नगर की लगभग डेढ़ लाख की आबादी की डाक वितरण व्यवस्था मात्र एक पोस्टमैन पर है जबकि कम से कम चार पोस्टमैन की आवश्यकता है। नगर के उपमुख्य डाकघर में डाक वितरण के लिए एक पोस्टमैन की नियुक्ति है। नगर में लगभग डेढ़ लाख की आबादी है।
विज्ञापन

एक लाख की आबादी के लिए डाक वितरण की व्यवस्था मात्र एक पोस्टमैन के संभालने से लोगों को जरूरी पत्र अथवा कागजात समय से नहीं मिल पाते हैं। लोगों के आधार कार्ड, पैन कार्ड, रजिस्टर्ड डाक, स्पीड पोस्ट, जॉब के लिए कॉल लेटर आदि जरूरी कागजात डाक के माध्यम से आते हैं। प्रतिमाह कम से कम तीन से चार हजार जरूरी प्रपत्र नगर में आते हैं। नगर के अलग अलग मोहल्लों के एक सौ से डेढ़ सौ प्रपत्र प्रतिदिन लोगों को उनके घरों में पहुंचाने की जिम्मेदारी एक ही पोस्टमैन पर है। समय से प्रपत्र न मिलने लोगों के कार्य भी प्रभावित होते हैं। इस समस्या को लेकर पोस्टमास्टर केके वर्मा ने बताया कि नगर में डाक वितरण की व्यवस्था के लिए नीरज वर्मा की नियुक्ति है। समय से डाक वितरण के लिए कम से कम चार पोस्टमैन की आवश्यकता है। उन्होंने उच्चाधिकारियों को लिखित व मौखिक रूप से कई बार अवगत कराया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed