फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Resolve to work in social, economic and cultural field

सामाजिक, आर्थिक व सांस्कृतिक क्षेत्र में काम करने का संकल्प

Fri, 16 Oct 2020 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Resolve to work in social, economic and cultural field
उरई। अमर उजाला फाउंडेशन की मुहिम अपराजिता के कारवां में अब समाज सेवा, शिक्षा एवं अन्य संगठनों से जुड़ीं जिले की महिलाएं भी शामिल हो गई हैं। शुक्रवार को कानपुर से जुड़े सभी जिलों की अपराजिता से जुड़ने वाली महिलाओं के साथ जिले की महिलाओं ने भी अपनी बात रखी। जिले की महिलाओं ने अपराजिता की मुहिम को सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक क्षेत्र में आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

वेबिनार में हिस्सा लेते हुए रक्तकणिक फाउंडेशन चलाने वाली डॉ. ममता स्वर्णकार ने बालिका शिक्षा पर विचार रखे। बताया कि वह अब तक 41 बार रक्तदान कर चुकी हैं। प्रयास रहेगा कि जिले में रक्तदान के अधिक से अधिक शिविर अपराजिता के माध्यम से कराए जाएं। स्कूल संचालिका श्रुति माहेश्वरी ने भी शिक्षा और खास तौर पर बालिकाओं की शिक्षा को आगे बढ़ाने की बात कही। वहीं, जालौन क्षेत्र से समाजसेवी निशा माहेश्वरी ने महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने पर जोर दिया। कहा कि अपराजिता के माध्यम से महिलाओं को रोजगार से जोड़ने का काम किया जाएगा। इससे कि महिलाएं किसी पर निर्भर न रहें। इसके लिए उनका प्रयास रहेगा कि महिलाओं को छोटे छोटे रोजगारों का प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वावलंबी बनाया जाए। वेबिनार के माध्यम से बांदा, चित्रकूट, महोबा, हमीरपुर, इटावा, कन्नौज, फतेहपुर आदि जिलों की विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय महिलाओं ने एक दूसरे से परिचय भी प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed