{"_id":"694c3b620c2cd63c590b33a8","slug":"resolve-pending-cases-within-three-days-orai-news-c-224-1-ori1005-138395-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: लंबित प्रकरण तीन दिन में निस्तारित करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: लंबित प्रकरण तीन दिन में निस्तारित करें
विज्ञापन
उरई। डीएम राजेश कुमार पांडेय की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की समीक्षा बैठक हुई। इसमें लक्ष्य के सापेक्ष कम आवेदन स्वीकृत होने की जानकारी पर डीएम ने बैंक अधिकरियों से नाराजगी जाहिर की। लंबित प्रकरण तीन दिन में निस्तारित करने के निर्देश दिए।
उपायुक्त उद्योग प्रभात यादव जानकारी दी कि योजना के अंतर्गत जनपद का लक्ष्य 1700 प्रकरणों का था, जिसके सापेक्ष अब तक केवल 967 प्रकरण स्वीकृत हो सके हैं। इस पर डीएम ने सभी जिला समन्वयकों एवं शाखा प्रबंधकों को निर्देश दिए कि लक्ष्य की पूर्ति के लिए 29 दिसंबर को होने वाली बैठक से पूर्व कम से कम 125 प्रकरणों का वितरण तथा 100 प्रकरणों की स्वीकृति सुनिश्चित की जाए। योजना के अंतर्गत बेरोजगार युवाओं को 5 लाख रुपये तक की परियोजनाओं के लिए चार सालों वर्षों तक शत-प्रतिशत ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही परियोजना लागत का 10 प्रतिशत अनुदान भी दिया जा रहा है। डीएम ने बैंक अधिकारियों को अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी लंबित प्रकरणों का निस्तारण तीन दिन के भीतर हर हाल में सुनिश्चित किया जाए।
इस दौरान एलडीएम अनुराग सक्सेना सहित विभिन्न बैंकों के अधिकारी उपस्थित रहे।