{"_id":"634076bdbca56615191a93bb","slug":"resolution-passed-for-beautification-of-hospitals-orai-news-knp7221022135","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पतालों के सुंदरीकरण के लिए प्रस्ताव पारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पतालों के सुंदरीकरण के लिए प्रस्ताव पारित
विज्ञापन
कालपी। रोगी कल्याण समिति शासकीय निकाय की बैठक शुक्रवार को एसडीएम रामकुमार की अध्यक्षता में तहसील कार्यालय में हुई। इस दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी के सुंदरीकरण के लिए आधा दर्जन प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।
बैठक में चिकित्साधिकारी डॉ. गोपालजी द्विवेदी ने प्रस्ताव पेश किया। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उदनपुरा कालपी में वाटर कूलर की स्थापना, कंप्यूटर कक्ष, ओपीडी कक्ष, औषधि वितरण कक्ष के सुंदरीकरण तथा टेबल, फर्नीचर, अलमारी आदि खरीदने का प्रस्ताव रखा गया।
रोगी कल्याण समिति के नवीनीकरण का मामला भी रखा गया। उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से सभी प्रस्तावों को पारित कर दिया। एसडीएम ने बताया कि रोगियों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं देना ही शासन की प्राथमिकता है। बैठक में फार्मासिस्ट राकेश बघेल, नगर पालिका के सफाई निरीक्षक सुनील कुमार राजपूत, नगर शिक्षा प्रभारी बृजभूषण तिवारी, नामित सदस्य सलीम अंसारी, राममूर्ति आदि मौजूद रहे।