फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Resolution of the Government's policies to reach people

सरकार की नीतियां जनता तक पहुंचाने का संकल्प

Wed, 06 Apr 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Wed, 06 Apr 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
Resolution of the Government's policies to reach people
स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में गोष्ठी को संबोधित करते सांसद - फोटो : अमर उजाला
भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर एक गेस्ट हाउस में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कहा गया कि केंद्र सरकार जो कार्य कर रही है उनके प्रचार प्रसार का जिम्मा हर एक कार्यकर्ता
विज्ञापन


का है। यूपी फतह के लिए इस काम को अंजाम देना ही होगा। पार्टी के स्थापना दिवस का शुभारंभ पांडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। मुख्यअतिथि सांसद भानु प्रताप वर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार गरीबों, किसानों व दबे कुचले वर्ग के लिए काम कर रही है। पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यंो को जनता के बीच में
विज्ञापन


लेकर पहुंचना होगा। गौरीशंकर वर्मा ने कहा कि विधानसभा चुनाव में प्रदेश सरकार की नाकामियों को भी जनता के बीच में उजागर करना होगा। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन


उदयन पालीवाल ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार समाज को तोड़ने का काम कर रही है। केंद्र सरकार की जो योजनाएं है वह जनता के हितों के लिए है वोटबैंक के लिए भाजपा राजनीति नहीं करती। राष्टहित को सर्वोपरि रखा गया है। इस मौके पर नागेंद्र गुप्ता, हरेंद्र विक्रम सिंह, पूजा सेंगर, नीलम सोनी, रेखा वर्मा आदि मौजूद रहे।

स्थापना दिवस पर बुजुर्ग भाजपाई सम्मानित
सरस्वती विद्या मंदिर में भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस बुधवार को समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में बुजुर्ग भाजपाइयों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने भाजपा की स्थापना से लेकर अभी तक के सफर पर चर्चा की। स्थापना दिवस कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह जादौन ने बताया कि सन् 1951

में जनसंघ का गठन हुआ। जनसंघ ने पहला चुनाव 1952 में लड़ा, जिसमें तीन सीटें हासिल हुईं। इसके बाद सन् 1980 में भाजपा का गठन हुआ। उन्होंने पार्टी केे पूरे सफर केे बारे में विस्तार से बताया। इसकेे पूर्व पार्टी के संस्थापकों केे चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बाबूराम तिवारी, रमेश तिवारी, बाबूलाल

प्रनामी, मिथलेश द्विवेदी, रतन पेंटर, किशोरीलाल कोष्ठा, बाबूलाल निषाद, सत्यप्रकाश विश्नोई समेत बुजुर्ग भाजपाइयों को भगवा साफी पहनाकर सम्मानित किया गया।
वरिष्ठ नेता बाबूराम तिवारी की अध्यक्षता और भारत सिंह के संचालन में हुए कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह जादौन, भाजपा नगर अध्यक्ष अमित पांडे, सौरभ गुप्ता, रामेंद्र

सिंह, उर्विजा दीक्षित, भारत सिंह यादव, मुन्ना चौधरी, जयखत्री, सुबोध द्विवेदी, अखिलेश तिवारी, जीतू तिवारी, सुनील गुप्ता, राकेश कुमार, जयंकांत पुरवार, अनिल त्रिपाठी, शशिकांत चौहान, प्रदीप चौहान आदि मौजूद रहे।

समर्पण के साथ काम करें कार्यकर्ता
भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को 36वां स्थापना दिवस समर्पण दिवस के रूप में मनाया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक संतराम सिंह सेंगर ने कहा कि कार्यकर्ता किसी भी पार्टी की रीढ़ होते हैं। पार्टी नेताओं का दायित्व है कि उनका पूरा सम्मान करें। कहा कि कार्यकर्ता पार्टी हित में समर्पण के साथ काम करें।

गहोई भवन में वरिष्ठ पार्टी नेता ओमप्रकाश अग्रवाल एडवोकेट की अध्यक्षता, पूर्व विधायक संतराम सिंह सेंगर के मुख्य आतिथ्य एवं सांसद भानुप्रताप वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष मूलचंद्र निरंजन, सर्वाचरण वाजपेयी आदि के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष मूलचंद्र निरंजन ने विधानसभा चुनाव के लिए जुटने का आह्वान किया। आभार नगर


अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने जताया। इस दौरान रामू निरंजन, शंभूदयाल स्वर्णकार, ब्रजेन्द्र कुशवाहा, सुनीलकांत तिवारी, धर्मेंद्र राठौर, प्रदीप वर्मा, नरेश वर्मा, आशुतोष मिश्रा, ऋषि अग्रवाल, अंकित चंदेरिया, डीके सोनी, सुनील शर्मा, संजीव सोनी, जगदीश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed