फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Report positive after the death of the worker

मजदूर की मौत के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव

Thu, 16 Jul 2020 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Report positive after the death of the worker
जालौन में सैनिटाइजर करते पालिका कर्मी - फोटो : ORAI
जालौन। गाजियाबाद इलाज के दौरान हुई मौत के बाद मजदूर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस पर नगर पालिका परिषद ने नगर स्थित उसके घर एवं आसपास के घरों को सैनिटाइज कराकर परिवार के लोगों को होम क्वारंटाइन किया है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला रापटगंज निवासी युवक गाजियाबाद में मजदूरी कर जीवनयापन करता था। पिछले माह लंबी बीमारी के चलते 5 जुलाई को उपचार के दौरान गाजियाबाद में उसकी मौत हो गई थी। मृत्यु के बाद 6 जुलाई को उसके परिजनों ने पैतृक घर पर लाकर अंतिम संस्कार करा दिया था। युवक की मौत के समय उसका कोरोना के परीक्षण के लिए नमूना लिया गया था जिसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई हैं। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद जिलाधिकारी ऑफिस गाजियाबाद ने मृतक के पिता रामदास को फोन कर रिपोर्ट की जानकारी दी। जिलाधिकारी द्वारा मिली जानकारी के बाद अधिशाषी अधिकारी डीडी सिंह के नेतृत्व में नगर पालिका एलआई चंदन सिंह यादव एवं लेखपाल शिवराज सिंह ने मौके पर जाकर मृतक के घर को एवं आसपास के घरों को भी सैनिटाइज कराया व परिवार को होम क्वारंटाइन कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed