{"_id":"65ecb7015e4c1a1468093374","slug":"report-on-four-including-block-chiefs-son-for-threatening-woman-orai-news-c-224-1-ori1004-111944-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: महिला को धमकाने में ब्लॉक प्रमुख के पुत्र सहित चार पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: महिला को धमकाने में ब्लॉक प्रमुख के पुत्र सहित चार पर रिपोर्ट
Sun, 10 Mar 2024 12:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Sun, 10 Mar 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
उरई। महिला को धमकाने के मामले में कदौरा पुलिस ने ब्लाक प्रमुख के पुत्र सहित चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
कदौरा थाना व कस्बा के पुरवा निवासी वंदना देवी ने थाना पुलिस को तहरीर दी, बताया कि वह अपने भतीजे अजय के साथ बुधवार को मोहल्ले में ही खड़ी थी। तभी मोहल्ला गाड़ीखाना निवासी मोहम्मद कैफ, फर्रासखाना निवासी शहबाज व आंबेडकर नगर निवासी उपेंद्र गौतम व मोहल्ला इस्लामाबाद निवासी गंभीर गौतम आ गए और उसके द्वारा दर्ज करवाए गए मामले को वापस लेने की बात कही।
जब उसने मामले में समझौता करने से इन्कार कर दिया तो आरोप है कि सभी लोग उससे अभद्रता करने लगे। जब उसने इसका विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी। साथ ही भतीजे अजय को भी मारने की धमकी दी। महिला की तहरीर पर पुलिस ने ब्लॉक प्रमुख पुत्र सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। सीओ कालपी डॉ. देवेंद्र पचौरी का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच पड़ताल की जा रही है।