फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The Food Department collected 11 samples, including sweets and cheese.

Jalaun News: खाद्य विभाग ने मिठाई-पनीर समेत 11 नमूने लिए

Fri, 02 Oct 2026 12:52 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
The Food Department collected 11 samples, including sweets and cheese.
उरई। त्योहारों के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने बृहस्पतिवार को जिले में अभियान चलाकर मिठाई, पनीर, खोया, दूध बर्फी, बूंदी के लड्डू, मिल्क केक और चटनी समेत 11 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने उरई के कोंच बस स्टैंड स्थित गहोई स्वीट्स एंड बेकर्स से बेसन के लड्डू का नमूना लिया। हरदोई गूजर स्थित मां कामाख्या स्वीट्स एंड बेकर्स से पनीर का नमूना लिया गया। कोंच में जयप्रकाश नगर स्थित ढपली स्वीट्स से पेड़ा, गांधी नगर स्थित संतोष स्वीट्स हाउस से पनीर और रेलवे क्रॉसिंग के पास पुरानी हवेली की बिरयानी से चटनी का नमूना लिया गया। तीतरा खलीलपुर स्थित नरेंद्र सिंह यादव उर्फ नत्थू की डेयरी से भी पनीर का नमूना लिया गया। जालौन तहसील में तहसील रोड स्थित सूजल मिष्ठान भंडार एवं दूध विक्रेता से दूध बर्फी का नमूना लिया गया।
विज्ञापन

कुठौंद में औरैया रोड स्थित राजेश कुमार तिवारी के प्रतिष्ठान से पनीर तथा माधौगढ़ रोड स्थित नव्या स्वीट्स एंड बेकर्स से खोया का नमूना लिया गया। कालपी में टरननगंज स्थित मोहम्मद सफीक अंसारी के प्रतिष्ठान से बूंदी के लड्डू और प्रदीप सोनी के प्रतिष्ठान से मिल्क केक का नमूना लिया गया। खाद्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार सभी 11 नमूनों को जांच के लिए संबंधित प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट में नमूने मानकों के विपरीत पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभियान में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार राय के साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेश प्रसाद, कन्हैया लाल यादव, सुनील कुमार, अनिल कुमार कटियार और झनकार सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed