{"_id":"6abeb32afd3f15e20907b3bb","slug":"229-km-of-roads-dug-up-for-the-pipeline-will-now-be-repaired-orai-news-c-224-1-ori1005-150558-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: पाइपलाइन के लिए खोदी 229 किमी सड़कें अब होंगी दुरुस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: पाइपलाइन के लिए खोदी 229 किमी सड़कें अब होंगी दुरुस्त
विज्ञापन
फोटो - 27 नमामि गंगे द्वारा खोदी सड़कों को सही करते कर्मचारी। विभाग।
उरई। जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई जिले की 229 किलोमीटर सड़कें अब दुरुस्त की जाएंगी। इसके लिए बृहस्पतिवार से 10 दिन का विशेष रोड रेस्टोरेशन अभियान शुरू किया गया है। अभियान 10 अक्तूबर तक चलेगा। पहले चरण में जिले के नौ गांवों में एक साथ सड़क मरम्मत का काम शुरू कराया गया है।
जल जीवन मिशन के तहत घर-घर पेयजल पहुंचाने के लिए जिले में कुल 1949 किलोमीटर सड़कों को खोदकर पाइपलाइन बिछाई गई थी। इनमें से 1720 किलोमीटर सड़क की मरम्मत और दुरुस्तीकरण का काम पूरा हो चुका है। अब शेष 229 किलोमीटर सड़क को ठीक करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
बृहस्पतिवार को गुढ़ा खुर्द, जमरोही कला, करउना, सिमरिया, छानी अहीर, इकौना, मिझौना, तगारेपुर और निबरहना गांव में एक साथ सड़क पुनर्स्थापना का काम शुरू कराया गया।
विज्ञापन
अधिकारियों के अनुसार जिन गांवों में पाइपलाइन बिछने के बाद अब तक सड़क की मरम्मत नहीं हुई है, वहां के लोग जल सारथी एप के माध्यम से शिकायत दर्ज करा सकेंगे। शिकायत के साथ सड़क की स्थिति का फोटो और वीडियो भी अपलोड किया जा सकता है। इसके अलावा जल निगम ग्रामीण के टोल फ्री नंबर 18001212164 और जिला कंट्रोल रूम नंबर 6306811938 पर भी शिकायत की जा सकती है।
जिले में जल निगम ग्रामीण की ओर से 359 गांवों में पेयजलापूर्ति की जा रही है। शेष गांवों में भी चरणबद्ध तरीके से पेयजलापूर्ति शुरू कराने की प्रक्रिया चल रही है। अधिकारियों के अनुसार सड़क पुनर्स्थापना अभियान की निगरानी मुख्यालय स्तर से भी की जा रही है।