फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Report on five villagers killed, police deployed in village

ग्रामीण की हत्या करने में पांच पर रिपोर्ट, गांव में पुलिस तैनात

Mon, 16 Sep 2019 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
Report on five villagers killed, police deployed in village
मृतक के परिजन रोते बिलखते - फोटो : ORAI
माधौगढ़ (जालौन)। जमीन में हल रखने पर शनिवार शाम दो पक्षों में विवाद के बाद जमकर लाठी-डंडे व सरिया चली थीं। जिसमें एक पक्ष के तीन लोग घायल हो गए थे। देर रात एक घायल कृष्णपाल की मौत हो गई थी। मृतक के भतीजे की तहरीर पर थाना पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी की पत्नी को हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष का कहना है कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है, जबकि गांव में तनाव देख पुलिस तैनात कर दी गई है। बताते हैं कि पारिवारिक जमीन है, जिस पर दोनों पक्ष अपना होने का हक जताते हैं।
विज्ञापन

रेंढर थाना क्षेत्र के निचावड़ी गांव में शनिवार शाम गांव कृष्णपाल पुत्र यदुनाथ गुर्जर व चंद्रपाल पुत्र राजबहादुर के बीच जमीन में हैरो (मिट्टी पलटने वाला हल) रखने पर कहासुनी हो गई थी। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष हाथों में लाठी डंडे व सरिया, लोहे की राड लेकर एक दूसरे पर हमला करने लगे। जिससे एक पक्ष के कृष्णपाल (55), उनका भतीजा नीतू सिंह (28) व रिश्तेदार रामू सिंह (26) गंभीर रुप से घायल हो गए। परिजन घायलों को लेकर जिला अस्पताल जा रहे थे। तभी सिर में अधिक चोट होने के कारण कृष्ण पाल की रास्ते में ही मौत हो गई। जबकि भतीजे नीतू सिंह व रामू सिंह का हाथ टूट गया।
विज्ञापन

जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। कृष्णपाल की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जबकि मौत की खबर सुनते ही दूसरे पक्ष के आरोपी घर में ताला लगाकर भाग गए। वहीं सूचना पाकर थाना पुलिस, एएसपी अवधेश सिंह, सीओ जालौन सुबोध गौतम व माधौगढ़, गोहन व रामपुरा थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। मृतक के भतीजे नीतू सिंह की तहरीर पर थाना पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह का कहना है कि मुख्य आरोपी राजबहादुर की पत्नी रज्जूराज को हिरासत में ले लिया है। गांव में तनाव देख पुलिस तैनात कर दी गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। भतीजे नीतू ने पुलिस को बताया कि आरोपी राजबहादुर के नाम लाइसेंसी राइफल है। विवाद के समय उसने राइफल से गोली चलाने की कोशिश की थी। कारतूस मिस हो जाने से फायर नहीं हो सका। मृतक कृष्णपाल सिंह के पास 8 बीघा जमीन है। उसकी मौत पर पत्नी बेबी व पुत्र राजकरन सिंह का रो-रोकर बुरा हाल है।

गांव में पुलिस बल तैनात

गांव में पुलिस बल तैनात- फोटो : ORAI

मृतक कृष्णपाल की फाइल फोटो

मृतक कृष्णपाल की फाइल फोटो- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed