{"_id":"60745a148ebc3e8d38235a3a","slug":"report-of-misdeed-on-former-block-chief-and-bjp-leader-filed","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व ब्लॉक प्रमुख पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज, महिला का आरोप नौकरी का झांसा दे बनाया शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व ब्लॉक प्रमुख पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज, महिला का आरोप नौकरी का झांसा दे बनाया शिकार
Mon, 12 Apr 2021 08:09 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 12 Apr 2021 08:09 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala Graphics
उरई में माधौगढ़ के पूर्व ब्लॉक प्रमुख पर पुलिस ने महिला से दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल विनोद पांडे का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि दो दिन पूर्व उरई निवासी एक महिला ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं भाजपा नेता सुदामा दीक्षित के खिलाफ कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया था।
जिसमें आरोप लगाया था कि सुदामा ने उसे नौकरी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया है। सुदामा ने इसे राजनैतिक साजिश बताते हुए सोमवार को अपने समर्थन में आवास पर समर्थकों को भी बुलाया था। रविवार की देर रात पुलिस सुदामा को अपने साथ कोतवाली भी ले गई।
कुछ घंटों की पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। इसके बाद सोमवार को सुदामा के आवास पर सैकड़ों समर्थकों के सामने भाजपा जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख को आश्वासन दिया कि यदि वाकई मामला फर्जी है तो एफआईआर समाप्त भी कराई जाएगी। इसके बाद जिलाध्यक्ष व पूर्व ब्लॉक प्रमुख के समर्थन में नारेबाजी भी की गई।