फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Report of culpable homicide against seven people including Pradhan's brother.

Jalaun News: प्रधान के भाई समेत सात लोगों पर गैरइरादतन हत्या की रिपोर्ट

Sat, 02 Dec 2023 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Dec 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Report of culpable homicide against seven people including Pradhan's brother.
आटा। जौराखेरा गांव में युवक की मौत के मामले में पत्नी की तहरीर पर ग्राम प्रधान के भाई समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

युवक के सिर पर रॉड से हमला किया गया था। विवाद पहले शराब को लेकर और फिर ट्रैक्टर से बाइक में रगड़ लगने से हुआ था। ग्वालियर में इलाज के दौरान युवक की चार दिन बाद मौत हो गई थी। छह आरोपियों को हिरासत में लिया है।

आटा थाना क्षेत्र के जौराखेरा गांव के रहने वालीं ऊषा देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते रविवार सुबह गांव के ही प्रधान के भाई दिलीप राजपूत उसके पति मान सिंह को बुलाने आया था।
विज्ञापन

पूछने पर उसने बताया कि पूरा चुकता करना है और चला गया। आरोप है कि दिलीप के साथ गांव के ही मनोज राजपूत, चूरामन श्रीवास, ओमकार अहिरवार, देवी सिंह अहिरवार, हरगोविंद अहिरवार और बंटू ने नलकूप के पास निर्माणाधीन भवन में जबरन मानसिंह को शराब पिलाई। जब उसने मना किया तो उसको पीटा। वह किसी तरह ट्रैक्टर स्टार्ट कर जाने लगा तो बाइक से रगड़ लग गई। इस पर इन लोगों ने उसे खूब पीटा और रॉड सिर पर मार दी। जब जानकारी हुई तो फिर बेटे मनीष को मौके पर भेजा। हालत गंभीर थी, अस्पताल लाए तो वहां से रेफर कर दिया। गुरुवर की शाम इलाज के दौरान मानसिंह ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ अर्जुन सिंह ने बताया कि सातों के खिलाफ धारा 304 गैरइरादतन हत्या में रिपोर्ट दर्ज की है। छह को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।




मानसिंह दिल्ली में मजदूरी करता था। दीपावली पर ही घर आया था। त्योहार के बाद उसे फिर काम पर जाना था। इस बार उसने भोपाल की एक स्टील की फैक्टरी में अपने भांजे के माध्यम से बात कर ली थी। भांजे संतोष ने बताया कि वह वहीं पर एक पद पर नियुक्त है। मानसिंह के घर की हालत ठीक नहीं है और बड़ी बेटी मोनिका की भी शादी करनी है। एक रिश्ता देखा था, जहां बात चल रही थी। इस घटना से पत्नी, बेटी और बेटों मनोज व मनीष का बुरा हाल है।





मानसिंह के भांजे संतोष ने बताया कि आरोपी दिलीप ढाई महीने पहले हुई बहस को नहीं भुला पा रहा था। उसी मामले में चुकता करने की बात कहकर वह मानसिंह को अपने साथ ले गया था। इसी वजह से लग रहा है कि दिलीप ने अपने साथियों के साथ मिलकर छोटी सी बात पर मामा मानसिंह की हत्या कर दी।




जौराखेरा में मौत मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में थाना स्तर पर जांच की जा रही है। -देवेंद्र पचौरी, सीओ कालपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed