फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Report filed in injured case found on expressway

Jalaun News: एक्सप्रेस वे पर मिले घायल मामले में रिपोर्ट दर्ज

Sat, 10 Dec 2022 05:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Dec 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
Report filed in injured case found on expressway
मुहम्मदाबाद। एक्सप्रेसवे पर खून से लथपथ मिले युवक के मामले में पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

डकोर थाना क्षेत्र के बंधौली के पास से निकले बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर बुधवार की दोपहर सिरसा कलार के टिकरी मुश्तकिल निवासी मानसिंह (35) घायल अवस्था में मिला था। गुरुवार को उसके बड़े भाई राजेंद्र ने डकोर थाने में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

राजेंद्र ने पुलिस को बताया मान सिंह पुखरायां से अपने कुठौंद स्थित घर के लिए निकला था। देर रात बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर भाई के घायलावस्था में पड़े होने की सूचना टिकरी मुश्तकिल के प्रधान ने दी। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल भेजा, जहां से उसे कानपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेंद्र के अनुसार हमलावरों ने मानसिंह पर किसी धारदार हथियार से या गोली मारकर घायल किया है। कानपुर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, राजेंद्र के अनुसार उनके घर व ट्यूबवेल के आसपास कुछ नकाबपोश संदिग्ध घूम रहे हैं, जो उनके परिवार पर नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed