{"_id":"63b7110490566452b42b703b","slug":"report-filed-in-case-of-oil-truck-robbery-orai-news-knp7372622190","type":"story","status":"publish","title_hn":"Orai: तेल से भरा ट्रक लूट के मामले में रिपोर्ट दर्ज, चेकिंग के नाम पर लूटे 1663 डिब्बे, बदमाशों की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Orai: तेल से भरा ट्रक लूट के मामले में रिपोर्ट दर्ज, चेकिंग के नाम पर लूटे 1663 डिब्बे, बदमाशों की तलाश जारी
Fri, 06 Jan 2023 03:31 PM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jan 2023 03:31 PM IST
सार
31 दिसंबर को खाद्य तेल से भरा ट्रक लूटने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बता दें कि मामले में बदमाशों ने ट्रक को ओवरटेक करके पकड़ा था। इसके बाद में चेकिंग के नाम पर ट्रक लूट लिया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उरई जिले में खाद्य तेल से भरा ट्रक लूटने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। राजस्थान, जयपुर के अहमद नगर निवासी महबूब अली ने बताया कि फतेहपुर, खागा के गड़रियन पुरवा निवासी ट्रक चालक राजेंद्र पाल 28 दिसंबर को 1663 डिब्बे सरसों का तेल जयपुर से ट्रक में लादकर वाराणसी में डिलीवरी करने के लिए निकला था।
विज्ञापन
30 दिसंबर की रात मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र के मीठेपुर से गुजर रहा था। तभी कार चालक चार बदमाशों ने ओवरटेक कर ट्रक रोक लिया। ट्रक में शराब बताकर चेकिंग के नाम पर चालक और हेल्पर को कार में बंधक बना लिया और ट्रक लूट लिया।
विज्ञापन
31 दिसंबर को उरई के डकोर क्षेत्र में बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर चालक और हेल्पर को फेंककर भाग गए। कोतवाल शिवकुमार राठौर का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। दोनों जिलों की पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। जल्द ही दोषियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन