{"_id":"6ae25a3a9ec4452f520c194c","slug":"jalaun-police-tops-the-state-in-igrs-for-nine-months-orai-news-c-224-1-ori1005-151770-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: आईजीआरएस में नौ माह से प्रदेश में अव्वल जालौन पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: आईजीआरएस में नौ माह से प्रदेश में अव्वल जालौन पुलिस
विज्ञापन
उरई। जनशिकायतों के निस्तारण और कानून व्यवस्था के मामले में जालौन पुलिस ने प्रदेश स्तर पर बेहतर प्रदर्शन किया है। आईजीआरएस जनसुनवाई पोर्टल की रैंकिंग में जनवरी से सितंबर 2026 तक लगातार नौ महीने जनपद को प्रदेश में पहला स्थान मिला है। वहीं, कानून व्यवस्था और महिला अपराधों के निस्तारण से जुड़े सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग में जालौन पुलिस दूसरे स्थान पर रही।
पुलिस की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, जनवरी से सितंबर तक आईजीआरएस पोर्टल पर कुल 73,517 शिकायतें और संदर्भ प्राप्त हुए। इनमें से 73,064 का निस्तारण किया गया, जबकि 453 संदर्भ लंबित या प्रक्रियाधीन बताए गए हैं। शिकायतकर्ताओं से मिले फीडबैक में 94.57 प्रतिशत ने निस्तारण पर संतुष्टि जताई।
सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग में भी जालौन पुलिस ने दूसरा स्थान हासिल किया। पुलिस के मुताबिक, कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ महिला संबंधी अपराधों की शिकायतों के निस्तारण पर विशेष ध्यान दिया गया। गंभीर अपराधों में न्यायालयों के समक्ष प्रभावी पैरवी कर दोषियों को सजा दिलाने के प्रयास भी किए गए।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद रावत ने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता है। महिला सुरक्षा, अपराध नियंत्रण और न्यायालयों में प्रभावी पैरवी के लिए आगे भी प्रयास जारी रहेंगे।