{"_id":"68d986f6d4d8fb3ddc0bd283","slug":"report-filed-against-two-brothers-for-illegal-firecrackers-orai-news-c-224-1-ori1005-135209-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: अवैध आतिशबाजी मिलने पर दो सगे भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: अवैध आतिशबाजी मिलने पर दो सगे भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालपी। टरननगंज बाजार से विस्फोटक बरामद मामले में वरिष्ठ उपनिरीक्षक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। रिपोर्ट में लाइसेंस धारक के साथ उसके भाई को भी आरोपी बनाया गया है।
शनिवार दोपहर एसएसआई उदय प्रताप सिंह को सूचना मिली थी कि टरननगंज बाजार में अवैध तरीके से एक गोदाम मे विस्फोटक रखा है। सूचना को संज्ञान में लेकर पुलिस ने आर्यावर्त बैंक के पुराने भवन के सामने स्थित गोदाम में छापा मारा। इस दौरान दीपावली और दशहरा में बिक्री के लिए रखी आतिशबाजी बरामद हुई थी। पुलिस ने लाइसेंस धारक आमिर व गोदाम मालिक उसके भाई नासिर के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
सूत्रों की माने तो आरोपी भाइयों को भी हिरासत में लिया गया था लेकिन फिर उन्हें मुचलके पर छोड़ दिया। मामले की विवेचना रामगंज चौकी प्रभारी विशाल भडाना को सौंपी गई है। सीओ एके सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
काफी दिनों से गोदाम मे चल रहा था आतिशबाजी का खेल
शनिवार को अवैध रूप से आतिशबाजी रखने के आरोप में हिरासत में लिए गए लाइसेंस धारक आमिर पुराना आतिशबाजी का कारोबारी है। वह अरसे से इसी स्थान से अपना कारोबार संचालित कर रहा था, जिसमें आतिशबाजी का निर्माण भी होता था लेकिन पुलिस को भनक तक नहीं लगी थी।