फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Report filed against two brothers for assault in medical college

Jalaun News: मेडिकल कॉलेज में मारपीट के मामले दो भाइयों पर रिपोर्ट दर्ज

Mon, 11 Sep 2023 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Mon, 11 Sep 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Report filed against two brothers for assault in medical college
फॉलोअप
विज्ञापन

इमरजेंसी में चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाकर दोनों पक्षों में हुई थी मारपीट
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। शनिवार को इलाज में लापरवाही के आरोप में चिकित्सक और तीमारदारों के बीच हुई मारपीट के मामले में चिकित्सक की तहरीर पर पुलिस ने दो भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपी पुलिस की हिरासत में है।
बता दें कि शनिवार की सुबह बिजेरा राजपुर कानपुर देहात निवासी ऋषभ (22) पुत्र संतोष कुमार को सर्पदंश के कारण अचेत होने पर राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। लेकिन यहां इमरजेंसी में सीनियर डॉक्टर के न होने और जूनियर डॉक्टरों के समय से इलाज न करने के आरोप लगाते हुए ऋषभ के परिजनों ने शिकायत की।
विज्ञापन

इस पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया था कि इमरजेंसी में इलाज के लिए मरीज को भर्ती किया पर जूनियर डॉक्टरों ने हम लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी। मरीज के परिजनों का कहना था कि चार बहनों में इकलौता भाई होने के कारण तबीयत बिगड़ने पर हम लोगों ने इलाज के लिए सिर्फ अच्छी तरह से इलाज के लिए कहा था लेकिन स्वास्थ्य कर्मी विवाद करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

देखते ही देखते थोड़ी देर में जूनियर डॉक्टर और तीमारदारों के बीच जमकर मारपीट हुई थी। जिसमें दोनों पक्षों को हल्की-फुल्की चोट भी आई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मरीज ऋषभ के चाचा आशुतोष पुत्र महाराज सिंह निवासी बिझौना कानपुर देहात को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए उरई कोतवाली भी ले गई थी।
बवाल के बाद हुई मारपीट को लेकर मेडिकल कॉलेज जूनियर डॉक्टर बृजेश कुमार की तहरीर पर उरई कोतवाली पुलिस ने मरीज के परिजन संतोष सिंह, आशुतोष सिंह पुत्रगण महाराज सिंह के खिलाफ मारपीट करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज किया है।

उधर देर रात चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज में कुछ देर के लिए हड़ताल भी की थी। मरीजों को जिला अस्पताल भेजने लगे थे। बाद में सीनियर चिकित्सकों के समझाने पर शांत हुए थे। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed