{"_id":"634b0d2320996775fb44539c","slug":"report-against-doctor-lt-for-writing-outside-drug-test-orai-news-knp7234807118","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाहर की दवा-जांच लिखने पर डॉक्टर-एलटी के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाहर की दवा-जांच लिखने पर डॉक्टर-एलटी के खिलाफ रिपोर्ट
विज्ञापन
उरई/कदौरा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कदौरा में तैनात डॉ. कुलदीप और लैब टेक्नीशियन अफरोज अहमद के खिलाफ शनिवार को थाना कदौरा में एफआईआर दर्ज कराई गई है। दोनों पर बाहरी दवा और जांच लिखने का आरोप है।
डॉ. कुलदीप और लैब टेक्नीशियन अफरोज अहमद की डीएम से कई शिकायतें की गई थीं। डॉक्टर पर सीएचसी में दवाएं होने के बाद भी मरीजों को बाहर से दवा लिखने का आरोप था। वहीं, अस्पताल में आउट सोर्सिंग पर तैनात एलटी अफरोज अहमद की अमन पैथोलॉजी के नाम से निजी लैब है। उसमें जांच कराने का दबाव बनाए जाने का आरोप लगाया गया था।
डीएम के निर्देश पर शुक्रवार को एडीएम न्यायिक मोतीलाल यादव ने सीएचसी कदौरा की गोपनीय जांच की थी। इसमें शिकायतों की सत्यता पाई गई। सीएचसी में सीबीसी जांच की सुविधा होने के बावजूद निजी पैथोलॉजी से जांच कराने के लिए मरीजों पर दबाव बनाया जा रहा था।
विज्ञापन
एडीएम की रिपोर्ट पर डीएम ने डॉक्टर और लैब टेक्नीशियन पर एफआईर के निर्देश दिए। चिकित्सा अधीक्षक अशोक कुमार ने दोनों के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
एडीएम की जांच में हमीरपुर, कुरारा के खरौज निवासी एलटी अफरोज अहमद की अमन पैथोलॉजी का संचालन बिना पंजीकरण के होते मिला। उसके इस काम में डॉ. कुलदीप की संलिप्तता भी पाई गई। डॉक्टर ओपीडी में आने वाले रोगियों की जांचें सीएचसी में न कराकर अमन पैथोलॉजी में कराते थे।
जिलाधिकारी ने सीएचसी कदौरा में तैनात चिकित्साधिकारी डॉ. कुलदीप के निलंबन की संस्तुति की है। संबंधी दस्तावेज शासन को भेजे गए हैं। वहीं, एलटी अफरोज की संविदा तत्काल प्रभाव से खत्म करने के भी निर्देश दिए हैं।