{"_id":"5eb452fd8ebc3e90885566d2","slug":"report-against-a-kotedaar-on-rigging-orai-news-knp5590023116","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड़बड़ी पर एक कोटेदार के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड़बड़ी पर एक कोटेदार के खिलाफ रिपोर्ट
विज्ञापन
कालपी में कोटे का निरीक्षण करते बाट माप अधिकारी।
- फोटो : ORAI
गड़बड़ी पर एक कोटेदार के खिलाफ रिपोर्ट
फ ोटो-25- कोटेदारों की दुकान का निरीक्षण करते जिला बाट माप अधिकारी
कालपी। डीएम के निर्देश पर जिला बाट माप अधिकारी व पूर्ति निरीक्षक ने क्षेत्र की कई राशन की दुकानों का निरीक्षण किया। टीम ने कांटे भी चेक किए। वहीं राशन वितरण में गड़बड़ी पर एक कोटेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
गुरुवार को बाट माप अधिकारी प्रेम लाल सिंह व पूर्ति निरीक्षक कमल सिंह कुशवाहा ने घटतौली पर नियंत्रण करने के उद्देश्य से अलखराम, रामपाल, जाहर सिंह, जयप्रकाश अग्रवाल समेत आधा दर्जन सरकारी कोटेदारों की दुकानों के इलेक्ट्रानिक कांटे, तराजू, बाट आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान पूर्ति निरीक्षक ने कोटेदारों को निर्देश दिए कि निर्धारित मात्रा में उपभोक्ताओं को खाद्यान्न वितरण करें। घटतौली करने की शिकायत मिलने पर कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पूर्ति निरीक्षक कमल कुशवाहा ने बताया कि राशन वितरण के मामले में लापरवाही बरतने पर तहसील क्षेत्र के ग्राम सधारा के कोटेदार के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
कई दिनों बाद खुला बाजार, उमड़ी भीड़
फ ोटो.-26- बाजार खुलते ही उमडी भीड़
कालपी। लॉक डाउन के दौरान छूट मिलने पर गुरुवार को सुबह आठ बजे से नगर में अधिकांश बाजार खुला। दुकानें खुलते ही बाजार में भीड़ उमड़नी शुरू हो गई। एसडीएम कौशल कुमार व सीओ राहुल पांडेय ने लोगों से लॉकडाउन का पालन करने की अपील की, लेकिन लोग बाजार खुले ही सोशल डिस्टेंसिंग भूल कर खरीदारी करते नजर आए।