फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Repair work on the old Yamuna bridge turns into a nightmare; commuters stuck in traffic jam for four hours.

Jalaun News: पुराने यमुना पुल की मरम्मत बनी मुसीबत, चार घंटे तक जाम में फंसे यात्री

Sat, 27 Jun 2026 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Repair work on the old Yamuna bridge turns into a nightmare; commuters stuck in traffic jam for four hours.
फोटो - 04 कालपी स्थित हाईवे पर जाम में फंसे वाहन। संवाद
कालपी। झांसी-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित पुराने यमुना पुल की मरम्मत के चलते शुक्रवार को एक बार फिर भीषण जाम लग गया। सुबह से शुरू हुई वाहनों की लंबी कतारें दोपहर तक कई किलोमीटर तक फैल गईं। जाम में फंसकर हजारों यात्री, वाहन चालक और राहगीर घंटों परेशान होते रहे। उमस भरी गर्मी के बीच लोगों को पानी तक के लिए तरसना पड़ा। करीब चार घंटे तक सैंकड़ों की संख्या में वाहन चालक जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन


पुराने यमुना पुल पर चल रहे मरम्मत कार्य के कारण वाहनों की आवाजाही नियंत्रित की जा रही थी। इसी बीच वाहनों का दबाव बढ़ने से सुबह करीब 11 बजे से जाम लगना शुरू हो गया। देखते ही देखते हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। दोपहर तीन बजे तक स्थिति सामान्य नहीं हो सकी और यातायात रेंग-रेंग कर चलता रहा।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जाम की लंबाई कालपी से जोल्हूपुर मोड़ तक पहुंच गई। ट्रक, बसें, कारें और दोपहिया वाहन घंटों तक सड़क पर फंसे रहे। गर्मी और उमस के कारण लोगों का हाल बेहाल हो गया। छोटे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम की चपेट में कई एंबुलेंस और आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहन भी आ गए, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई लोग अपने वाहनों से उतरकर छांव की तलाश करते दिखाई दिए, जबकि कुछ यात्री पानी की व्यवस्था के लिए इधर-उधर भटकते रहे।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पुराने यमुना पुल पर मरम्मत कार्य शुरू होने के बाद से आए दिन जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। पुल पर यातायात प्रबंधन के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने से वाहन चालकों को घंटों जूझना पड़ता है। कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी का कहना है कि हाईवे पर जाम न लगे, इसके लिए वहां पुलिस कर्मी मौजूद रहते हैं। जानकारी मिलने के बाद तुरंत जाम खुलवा दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed