Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Removed encroachment on barn land with JCB

Jalaun News: खलिहान की जमीन पर जेसीबी से अतिक्रमण हटवाया

Mon, 29 Jan 2024 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
Removed encroachment on barn land with JCB
जालौन। विकास खंड के ग्राम प्रतापपुरा में खलिहान की जमीन पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर निर्माण कर लिया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की थी। शिकायत के बाद राजस्व विभाग की टीम ने खलिहान की जमीन की पैमाइश कराई। अतिक्रमण पाए जाने पर जेसीबी मशीन से अतिक्रमण हटवाया गया।
ग्राम पंचायत प्रतापपुरा में गाटा संख्या 283 खलिहान की जमीन है। इस पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर लिया था। खलिहान की जमीन पर अतिक्रमण होने के कारण कृषि कार्य प्रभावित होने लगा था। ग्रामीण पवन कुमार व राजाबेटा ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की थी। मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत होने के बाद स्थानीय प्रशासन हरकत में आया। नायब तहसीलदार मुकेश कुमार के नेतृत्व में राजस्व व पुलिस विभाग की टीम मौके पर पहुंची। कानूनगो नरेंद्र सिंह, लेखपाल सुधा अग्रवाल, पूजा राजपूत व इंद्रपाल की टीम ने गाटा संख्या 283 खलिहान की जमीन के साथ पड़ोसी नंबर 284 की पैमाइश कराई।
विज्ञापन

पैमाइश में टीम को खलिहान की जमीन पर अतिक्रमण मिला। अतिक्रमण मिलने पर पुलिस व राजस्व विभाग की टीम ने ग्राम प्रधान कामताप्रसाद समेत शिकायतकर्ता व अतिक्रमणकारी की उपस्थिति में खलिहान की जमीन पर बनी दीवार व अस्थाई निर्माण को जेसीबी से हटवाया। सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण हटाने के बाद टीम ने ग्रामीणों से कहा कि कोई भी व्यक्ति सरकारी जमीन पर अतिक्रमण नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्व टीम ने कहा कि सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त करा दिया गया है, शिकायत का निस्तारण भी हो गया है। किसी ने पुनः अतिक्रमण करने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed