Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Remove the flaws found in the record

Jalaun News: रिकाॅर्ड में मिली खामियां दूर कर दें आख्या

Sat, 03 Jun 2023 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jun 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Remove the flaws found in the record
जालौन। पीड़ित महिलाओं को सम्मान के साथ बैठाकर उनकी समस्याओं को सुनें। रिकॉर्ड में मिली खामियों को दुरुस्त करें। ये निर्देश एसपी ने कोतवाली के वार्षिक निरीक्षण में अधीनस्थों को दिए।
विज्ञापन

एसपी डॉ. ईराज राजा ने शनिवार को कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सर्वप्रथम कोतवाली में साफ सफाई व्यवस्था देखी। इसके बाद कार्यालय में अपराध रजिस्टर देखा, दर्ज मामले व उसमें पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के संबंध में जानकारी ली। इंस्पेक्टर से वांछित व वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए की गई कार्रवाई का ब्योरा तलब किया।
विज्ञापन

कंप्यूटर कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, मैस आदि का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कोतवाली में बनी महिला हेल्प डेस्क पर तैनात महिला आरक्षी एसपी की पूछताछ में पुख्ता जानकारी नहीं दे सकी। इस पर एसपी ने कोतवाल को महिला आरक्षी को महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराने के लिए कहा। साथ ही रजिस्टर में प्रविष्टियों को सही प्रकार से अंकित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमियों को दूर कर आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश कोतवाल को दिए। एसपी ने कहा कि थाने पर आने वाली सभी शिकायतों को पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ निपटाया जाए। उन्होंने कोतवाली की बाउंड्रीवाल को ऊंचा कराने के लिए भी कहा। इस मौके पर सीओ रविंद्र गौतम, कोतवाल समीर सिंह, एसएसआई आनंद सिंह, चौकी प्रभारी अतुल राजपूत आदि मौजूद रहे।

जालौन में खुलेगी महिला चौकी
एसपी डॉ. ईराज राजा ने बताया कि नगर में महिला चौकी खोली जानी है। इसके लिए पूर्व में छत्रसाल इंटर कॉलेज के पास जमीन चिह्नित कर ली गई है। चौकी निर्माण के लिए बजट उपलब्घ हो चुका है। शीघ्र ही उक्त स्थल पर महिला चौकी का निर्माण शुरू कराया जाएगा। महिला चौकी बनने के बाद महिला संबंधी अपराधों को महिला चौकी में ही निस्तारण किया जाएगा। इससे महिलाओं को सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed