फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Remind relief of excess rainfall left farmers

छूटे किसानों को अतिवृष्टि की राहत राशि दिलाएं

Sat, 03 Dec 2016 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Sat, 03 Dec 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
Remind relief of excess rainfall left farmers
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
पिछले वर्ष हुई अतिवृष्टि में सैकड़ों किसानों की फसलें तबाह हो जाने पर राज्य सरकार ने उन्हें राहत राशि उपलब्ध कराई थी। लेकिन इस दौरान बड़ी संख्या में किसानों के नाम राहत सूची से शामिल नहीं किए जा सके। ऐसे किसानों को तत्काल राहत राशि उपलब्ध कराने के निर्देश साप्ताहिक समीक्षा
विज्ञापन


बैठक के दौरान एसडीएम मोईन उल इस्लाम व तहसीलदार भूपाल सिंह ने लेखपालों को दिए। इस मद में 20  लाख रुपया शासन की ओर से भेजा गया है।
तहसील सभागार में आयोजित लेखपालों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जारी मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण कार्य को

गति देने व राजस्व कार्यों के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। तहसील क्षेत्र में वर्ष 2015 में हुई अतिवृष्टि की राहत राशि वितरण से वंचित ऐसे कृषक, जिनके नाम वितरण सूची में सम्मिलित होने से छूट गए थे, को अविलंब राहत राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।कृषि गणना का अवशेष कार्य दो
विज्ञापन


दिन के अंदर पूर्ण कराने के भी उन्होंने निर्देश दिए। प्रत्येक बूथ पर मतदाताओं की सूची तैयार तैयार कराने, बूथों पर उपलब्ध सुविधाओं को दर्शाते हुए वीडियोग्राफी कराने के भी निर्देश लेखपालों को दिए गए। इस दौरान सुरेंद्रसिंह निरंजन, सदर लेखपाल नरेन्द्र सिंह, बलराम, अशोक कुमार, आरती निरंजन, प्रेमनारायण मिश्रा, दिनेश कुमार मिश्रा, रनछोर, हरीशंकर, कौशल किशोर, रमेशचंद्र, पीयूष वर्मा व राजस्व निरीक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed