{"_id":"64bd797c4a09b28a790a0c74","slug":"relatives-sitting-on-the-banks-of-the-river-for-three-days-in-the-hope-of-a-young-man-orai-news-c-224-1-ori1004-1228-2023-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: युवक की आस में तीन दिन से नदी किनारे बैठे परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: युवक की आस में तीन दिन से नदी किनारे बैठे परिजन
Mon, 24 Jul 2023 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Mon, 24 Jul 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
पिता को याद कर बच्चों की रो-रोकर आंखें हुईं लाल, एसडीएम से गुहार लगाई
संवाद न्यूज एजेंसी
फालोअप
कालपी। यमुना में डूबे युवक का तीन दिन बाद भी कोई पता नहीं चलने से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। बच्चे पिता के मिलने की आस में परिजनों के साथ टकटकी लगाकर नदी की ओर देख रहे हैं। स्थानीय गोताखोर तीन दिन से उसकी तलाश में लगे हुए हैं, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला है।
नगर के मोहल्ला हरीगंज निवासी तबरेज (35) ने 20 जुलाई को कालपी स्थित यमुना नदी पुल से छलांग लगा दी थी। जानकारी पाकर पहुंची कोतवाली पुलिस ने उसकी तलाश कराई थी। लेकिन तीन दिन बीत जाने के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चल सका। रविवार को उसके परिजनों ने वार्ड सभासद के साथ एसडीएम केके सिंह से युवक की खोजबीन के लिए मोटर वोट लगवाए जाने की अपील की है। युवक का पता न चलने से पत्नी कैसिफा सहित बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है।