{"_id":"67840f548ce297a74d0c6226","slug":"recommendation-for-action-against-the-principal-and-vice-principal-of-nursing-college-orai-news-c-12-1-knp1055-965251-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: नर्सिंग कॉलेज की प्रधानाचार्य और उप प्रधानाचार्य पर भी कार्रवाई की संस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: नर्सिंग कॉलेज की प्रधानाचार्य और उप प्रधानाचार्य पर भी कार्रवाई की संस्तुति
Mon, 13 Jan 2025 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Mon, 13 Jan 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
उरई। राजकीय नर्सिंग कॉलेज की बीएससी नर्सिंग की छात्र-छात्राओं ने न सिर्फ ट्यूटर (शिक्षक) पर बल्कि प्रधानाचार्य और उप प्रधानाचार्य पर भी कई आरोप लगाए हैं। शासन को भेजी शिकायत के बाद हुई जांच में दोनों पर भी कार्रवाई की संस्तुति की गई है। राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अरविंद त्रिवेदी का कहना है कि मामले की जांच कराई गई थी। जांच में आरोप सही पाए गए हैं। इसके आधार पर उनके खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की गई है।
राजकीय मेडिकल कॉलेज परिसर में संचालित नर्सिंग कॉलेज में कई अनियमितताएं चल रही हैं। बीएससी नर्सिंग की एक छात्रा ने ट्यूटर भानु शर्मा पर यौन शोषण का आरोप लगाकर एंटी रैगिंग कमेटी और शासन को शिकायत भेजी थी। इसमें आरोप लगाया था कि शिक्षक ने उन्हें अनुचित तरीके से छुआ है। शासन के निर्देश पर राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अरविंद त्रिवेदी ने डॉ. पुनीत अवस्थी की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय कमेटी गठित की थी।
जांच कमेटी में दो महिलाएं भी शामिल की गईं थीं। कमेटी में डॉ. पार्थ सारथी, डॉ. चरक सांगवान, डॉ. अंजू चंद्रा एवं सरिता चंदेल को शामिल किया गया था। एक पुराने मामले में भी 9 जून को 25 छात्र-छात्राओं ने कमेटी के सामने बयान दिए थे। इसमें 14 छात्र-छात्राओं ने आरोपों की पुष्टि की। वर्ष 2022 की दो छात्राओं ने शिक्षक भानु शर्मा पर अनुचित स्पर्श करने की बात कही।
विज्ञापन
छात्राओं ने यह भी आरोप लगाया था कि जब उन्होंने इसकी शिकायत नर्सिंग कॉलेज की प्रधानाचार्य रीना कुमारी और उप प्रधानाचार्य मा माहेश्वरी से की तो उन्होंने मामले को दबाने का प्रयास किया। जांच टीम ने माना कि नर्सिंग कॉलेज की प्रधानाचार्य और उप प्रधानाचार्य अपने पद का दुरुपयोग कर रहे हैं। जांच टीम ने दोनों के खिलाफ गंभीर टिप्पणी की। राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अरविंद त्रिवेदी का कहना है कि उन्होंने ट्यूटर की सेवा समाप्ति और नर्सिंग कॉलेज की प्रधानाचार्य और उप प्रधानाचार्य के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति की है।
लिपिक से चार्ज छिना, वार्डन बनीं डॉ. मीनल
उरई। नर्सिंग कॉलेज के लिपिक रवि राय पर भी कई आरोप लगे थे। इस पर उनसे नर्सिंग कैडर का चार्ज छीन लिया गया। उनका चार्ज ओमप्रकाश चतुर्वेदी को दिया गया है। जबकि पैरामेडिकल का चार्ज अभी भी रवि राय के पास है। इसके अलावा नर्सिंग कॉलेज की छात्रावास की वार्डन की जिम्मेदारी राजकीय मेडिकल कॉलेज की स्त्री एवं प्रसूति विभाग की सह आचार्य डॉ. मीनल गोयल को सौंपी गई है। (संवाद)
पुलिस प्रशासन को अवगत कराया
प्रधानाचार्य डॉ. अरविंद त्रिवेदी ने बताया कि शिक्षक भानु शर्मा पर लगे आरोप गंभीर है। नर्सिंग कॉलेज की प्रधानाचार्य और उप प्रधानाचार्य उन्हें बचाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने मामले से जिला पुलिस प्रशासन को भी अवगत करा दिया है।