फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Recognition of 66 schools in danger due to negligence in data feeding

Jalaun News: डाटा फीडिंग में लापरवाही पर 66 विद्यालयों की मान्यता खतरे में

Sat, 24 Feb 2024 02:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sat, 24 Feb 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
Recognition of 66 schools in danger due to negligence in data feeding
उरई। यू डायस प्लस पोर्टल पर डाटा फीडिंग न करने वाले 66 स्कूलों की मान्यता खतरे में है। इसमें 62 बेसिक शिक्षा और चार माध्यमिक के विद्यालय है। बीएसए चंद्रप्रकाश ने ऐसे स्कूलों को तीन दिन की मोहलत देते हुए डाटा शत प्रतिशत पूर्ण करने का नोटिस जारी किया गया है। इसके बाद उनकी मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

यू डायस पोर्टल पर डकोर और माधौगढ़ ब्लॉक के स्कूलों का डाटा भरा जा चुका है। माध्यमिक शिक्षा के चंद्रशेखर आजाद इंटर कॉलेज अकबरपुर इटौरा, डॉ. आंबेडकर हायर सेकेंडरी स्कूल बैरई (महेबा), सरस्वती बाल शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज कुसमरा (नदीगांव) व दुर्गाचरण कुशवाह स्मारक हायर सेकेंडरी स्कूल कदौरा ने डाटा नहीं भरा है।
विज्ञापन

इसके अलावा बेसिक शिक्षा विभाग के 62 स्कूल ऐसे है, जिन्होंने पोर्टल पर डाटा फीड नहीं किया है। जिसकी वजह से इन स्कूलों में पढ़ने वाले 2501 बच्चों का डाटा पोर्टल पर दर्ज नहीं हुआ है। बीएसए ने बताया कि यू-डायस पोर्टल पर स्कूल प्रोफाइल, टीचर मा़ड्यूल व स्टूडेंट मॉड्यूल के अंतर्गत विद्यालयवार डाटा भरने की अंतिम तिथि 15 फरवरी निर्धारित की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि इसके बावजूद जनपद में संचालित कई शिक्षण संस्थानों ने पोर्टल पर वांछित सूचनाएं नहीं भरी है। ऐसे शिक्षण संस्थानों को नोटिस जारी कर तीन दिन की मोहलत देते हुए शत प्रतिशत सूचनाएं अपलोड करने की हिदायत दी गई है। ऐसा न करने पर उनके विद्यालय को बंद मानते हुए विद्यालय का यू-डायस कोड निरस्त करते हुए मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी और पूरे मामले से महानिदेशक स्कूली शिक्षा को अवगत करा दिया जाएगा।


यू डायस पोर्टल पर डाटा फीड न करने वाले स्कूलों की संख्या
ब्लॉक का नाम स्कूलों की संख्या
जालौन 03
कदौरा 13
कोंच 01
कुठौंद 04
महेबा 11
नदीगांव 10
रामपुरा 05
जालौन नगर 06
कालपी नगर 06
कोंच नगर 01
उरई नगर 06


78.92 फीसदी डाटा हो सका फीड
बेसिक शिक्षा विभाग के एमआईएस समन्वयक शशि कुमार के मुताबिक, वर्ष 2022-23 में 3,05,958 बच्चे पोर्टल पर दर्ज थे। जारी वित्तीय वर्ष में अभी तक 2,41,481 बच्चों का डाटा पोर्टल पर फीड हुआ है। जो 78.92 प्रतिशत है। इसमें बेसिक शिक्षा के 2,02,779 बच्चों में 1,74,417 बच्चों का डाटा फीड हुआ है। माध्यमिक शिक्षा के 1,03,169 बच्चों में 67,064 बच्चों का डाटा फीड हो पाया है। बेसिक शिक्षा के 28,372 और माध्यमिक शिक्षा के 36,105 बच्चों का डाटा भरा जाना है। कुल 64,477 बच्चों का डाटा भरा जाना है। कई बार मोहलत देने के बावजूद डाटा फीडिंग में लापरवाही बरती जा रही है।




एनओसी लेने वाले स्कूलों को भी भरना है डाटा
बीएसए ने बताया कि यूडायस पोर्टल पर स्कूल प्रोफाइल, टीचर मा़ड्यूल व स्टूडेंट मॉड्यूल सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के स्कूलों को भरना है। सीबीएसई और आईसीएसई जैसी संस्थाएं राज्य सरकार से एनओसी लेकर संचालित हो रही है। जबकि उनके द्वारा यू डायस की सूचनाएं नहीं भरी जा रही है। उन्हें भी नोटिस जारी कर सूचना भरवाने के लिए कहा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed