फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Rebukes laxity in MNREGA works

मनरेगा के कार्यो में शिथिलता पर लगाई फटकार

Fri, 17 Jul 2020 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Rebukes laxity in MNREGA works
विकास भवन में बैठक लेते डीएम मन्नान अख्तर - फोटो : ORAI
उरई। जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर की अध्यक्षता में मनरेगा के अंतर्गत कराए गए कार्यों की समीक्षा बैठक विकास भवन सभागार में संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने मनरेगा द्वारा कराए गए कार्यों के संबंध में कार्यदाई संस्थाओं द्वारा अब तक क्या प्रगति की गई, इस पर बिंदुवार समीक्षा की।
विज्ञापन

उन्होंने कार्यदाई संस्थाओं द्वारा कार्यों में शिथिलता पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त कर तेजी से कार्य संपन्न कराए जाने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कार्यदाई संस्थाओं को निर्देश दिया कि उनके द्वारा अब तक जो भी कार्य कराए गए हैं, उसकी सूची उपलब्ध कराए, जिसे उसे जांच कराई जा सके। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत कुमार श्रीवास्तव, वनाधिकारी अंकेश कुमार श्रीवास्तव, सभी उपजिलाधिकारी एवं जिला विकास अधिकारी मिथलेश सचान सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

125 दिन में शत-प्रतिशत पूर्ण कराएं शौचालय
उरई। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण तहत जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर की अध्यक्षता में जिला स्वच्छता समिति की बैठक हुई। जिसमें जिले में योजनांतर्गत 14वां राज्य वित्त अंतर्गत सामुदायिक शौचालयों के निर्माण हेतु राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गई संशोधित दरों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी 575 ग्राम पंचायतों में 125 दिवसों में निर्माण कार्य शत प्रतिशत पूर्ण कराए जाए। उन्होंने कहा कि उक्त के अतिरिक्त शासन के प्राप्त निर्देशों के अनुरूप जनपद की ग्राम पंचायतों को वृहद आत्मनिर्भर बनाए जाने के दृष्टिगत ऐसी ग्राम पंचायतों जिनमें पंचायत भवन स्थापित नहीं है, उनमें नवीन पंचायत भवनों का भी निर्माण कराया जाना है तथा जो पंचायत भवन मरम्मत योग्य है, उनमें आवश्यकतानुसार मरम्मत आदि का कार्य कराते हुए ग्राम पंचायतों को सशक्त बनाया जाए, जिससे ग्राम पंचायतों के समस्त विभागीय कार्य स्थापित पंचायतों भवनों के माध्यम से ही संचालित किए जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed