फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Reality of poor children

गरीब बच्चों को कराया अपनत्व का एहसास

Sat, 13 May 2017 11:52 PM IST
अमर उजाला जालौन
अमर उजाला जालौन Updated Sat, 13 May 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
Reality of poor children
बच्चों के साथ क्षीर सागर परिवार। - फोटो : अमर उजाला

क्षीरसागर परिवार ने जिले के डेढ़ सौ गरीब बच्चों को गोद लेकर उनकी शिक्षा और संस्कार देने का जो संकल्प लिया है, वह सराहनीय है। यह बात भाजपा के राज्यसभा सांसद व पूर्व मंत्री शिवप्रताप शुक्ला ने कही। वे शनिवार को स्थानीय सेंगर पैराडाइज सभागार में पूर्व ब्लाक प्रमुख सुदामा दीक्षित व जिला पंचायत सदस्य नम्रता तिवारी दीक्षित की ओर से आयोजित अपनत्व कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि आए हुए थे।  

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि क्षीरसागर परिवार की तरह अन्य लोगों को भी ऐसे सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। पूर्व कैबिनेट मंत्री व सपा विधायक मनोज पांडेय ने कहा कि आज सरकारें चाहे जो बात कर,ें लेकिन जमीनी सच्चाई यह है कि लगातार गिर रहा शिक्षा स्तर सभी के लिए चुनौती का विषय बना है। एसपी स्वप्निल ममगाई ने कहा कि अपनत्व संस्था को उनकी जो भी मदद चाहिए होगी वे करेंगे।
विज्ञापन


कानपुर के उद्योगपति नरेंद्र शर्मा ने इस कार्यक्रम को अनोखा व पवित्र बताया तथा हर तरह के सहयोग का आश्वासन दिया। इसी कड़ी में बच्चों ने भी गीत गाकर अपनी खुशी जताई। पूर्व ब्लाक प्रमुख  सुदामा दीक्षित ने कहा कि वे आगे भी ऐसे सामाजिक कार्यों से पीछे नहीं हटेंगे। इस मौके पर माधुरी तिवारी, रामकृष्ण शुक्ला, पत्रकार अनिल शर्मा, दीपक अग्निहोत्री, केपी सिंह, अरविंद चैहान, अरविंद गौतम, अनुज मिश्रा, नवाब सिंह यादव भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed