फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Re-verification in the village between recovery orders

रिकवरी के आदेश के बीच गांव में दोबारा सत्यापन

Tue, 09 Aug 2022 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Re-verification in the village between recovery orders
कदौरा। ब्लाक क्षेत्र कदौरा के अकबरपुर गांव में स्ट्रीट लाइट घपले में रिकवरी के आदेश के बाद भी उपनिदेशक पंचायत झांसी मंडल शनिवार को जांच करने पहुंचे। इस मामले में डीएम चांदनी सिंह की ओर से 23 जुलाई को रिकवरी और दोषियों पर कार्रवाई करने के आदेश जारी किए जा चुके हैं। उधर, सत्यापन करने के लिए दोबारा गांव पहुंचने और जिला स्तर के अधिकारियों द्वारा अभी तक कोई कार्रवाई न करने को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

स्ट्रीट लाइट लगाने में घपले का खुलासा उपनिदेशक पंचायत झांसी मंडल की जांच में 12 जुलाई को हुआ था। इसमें 260 लाइटों की जगह 83 लाइट मिली थीं। उपनिदेशक पंचायत झांसी ने सत्यापन रिपोर्ट डीएम को सौंपी थी। डीएम ने 23 जुलाई को गबन में दोषी तत्कालीन प्रशासक मनोज कुमार गुप्ता एडीओ आईएसबी पर 3.39 लाख रुपये, ग्राम विकास अधिकारी नवीन कुमार से 1.96 लाख रुपये और ग्राम प्रधान रामशंकर से 57 हजार रुपये की रिकवरी करने के निर्देश दिए थे। दो सप्ताह बीतने के बाद भी अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की। उपनिदेशक पंचायत झांसी संजय यादव ने अकबरपुर में दोबारा स्ट्रीट लाइटों का सत्यापन किया। दोबारा सत्यापन की की वजह क्या है, इस पर अधिकारी जवाब देने के लिए तैयार नहीं है। बीडीओ बृजकिशोर कुशवाहा का कहना है कि उपनिदेशक पंचायत झांसी द्वारा स्ट्रीट लाइटों का दोबारा सत्यापन किया गया है। अभी तक उनके पास कोई आदेश नहीं आया है। आदेश आते ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed