फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Rape with an innocent five year old, accused arrested

पांच साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, आरोपी दबोचा

Tue, 16 Feb 2021 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Rape with an innocent five year old, accused arrested
जालौन। घर के बाहर खेल रही मासूम के साथ गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया। मासूम की हालत बिगड़ने पर उसे सीएचसी से जिला अस्पताल भेजा गया है। ग्रामीणों ने आरोपी की पिटाई कर उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन

मंगलवार की देर शाम कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में पांच वर्षीय मासूम घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान गांव में रिश्तेदारी में आया औरैया जिले के ग्राम चपटा थाना अजीतमल निवासी युवक कल्लू (28) की नजर उस पर पड़ी। कल्लू उसे टॉफी दिलाने के बहाने सुनसान में ले गया। वहां उसका मुंह दबाकर उसके साथ गलत हरकत की। बच्ची ने चीखना चिल्लाना शुरू किया तो ग्रामीणों ने मौके पर ही आरोपी को पकड़कर उसकी पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

बच्ची को सीएचसी ले जाया गया। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। तब तक परिजनों की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस आरोपी को लेकर कोतवाली आ गई। कोतवाल रमेशचंद्र मिश्रा ने बताया कि बच्ची का उपचार कराया जा रहा है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed