रामपुरा। विकास खंड रामपुरा की ग्राम पंचायत मई में शनिवार को जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों ने अपने खेल कौशल और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 100 मीटर बालिका वर्ग की दौड़ में माधौगढ़ की रानी ने पहला, अकबरपुर की बसु ने दूसरा व रामपुरा की सीता ने तीसरा स्थान पाया।
200 मीटर बालक वर्ग की दौड़ में लिड़ऊपुरा के ज्ञानेंद्र सेंगर ने पहला, रामपुरा के सूर्यांशु द्विवेदी ने दूसरा और राज दुबे ने तीसरा स्थान पाया। बालिका वर्ग की कबड्डी में माधौगढ़ की टीम विजयी रही। टीम की कप्तान वैष्णवी रही। वहीं लंबीकूद में जगम्मनपुर के शिवम ने पहला, जायघा के अजय ने दूसरा व लिड़ऊपुर के ज्ञानेंद्र सेंगर ने तीसरा स्थान पाया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख अजीत सिंह सेंगर ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से बच्चों में खेलों के प्रति रुचि बढ़ती है और शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। उन्होंने विजेताओं को प्रमाणपत्र व स्मृतिचिह्न प्रदान किए। यहां पर जगजोर सिंह, छोटू पहलवान, अनुज, गजेंद्र सिंह, अंकुर आदि रहे। आयोजक राहुल राजावत ने सभी का आभार जताया।