फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Ramji's procession came out with pomp

धूमधाम से निकली रामजी की बारात

Wed, 25 Nov 2020 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Ramji's procession came out with pomp
रथ पर सवार बारात में जाते राम लक्ष्मण भरत - फोटो : ORAI
कोंच। नवलकिशोर रामलीला के तत्वावधान में मंगलवार की रात बजरिया इलाके में भगवान राम, भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न की बारात धूमधाम के साथ निकली। महिलाओं नेे पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। बाद में रामलीला रंगमंच पर पाणिग्रहण संस्कार की रस्में निभाईं गईं।
विज्ञापन

अनिल रायकवार के निवास से बड़ी ही धूमधाम के साथ भगवान राम और उनके अनुजों की बारात निकाली गई। इसमें डीजे की धुनों पर बराती नाचते हुए चल रहे थे। महिलाएं घरों की छतों से भगवान की बारात पर पुष्पवर्षा कर मंगल तिलक कर रही थीं। नगर भ्रमण के बाद बारात बजरिया स्थित रामलीला रंगमंच पर पहुंची। वहां बारात की अगवानी के लिए विनोद सोनी खिलाड़ी, अखिलेश द्विवेदी आदि रहे। ब्राह्मण राहुल तिवारी ने वैदिक मंत्रों के साथ शुभ मुहूर्त में भगवान राम और सीता का पाणिग्रहण करवाया।
विज्ञापन

इस मौके पर पर रंगकर्मी पवन खिलाड़ी एवं उनकी धर्मपत्नी राधा सोनी ने सीताजी का कन्यादान किया। शशि शुक्ला, प्रज्ञा सोनी, विट्टू शुक्ला, श्रजल सोनी, छोटी, सिया, पुष्पा शुक्ला आदि ने मंगलगीत गाए। गए। इस दौरान रमेश तिवारी, गंगाचरण वाजपेयी, हरिमोहन तिवारी, चंदन यादव, प्रमोद नगरिया, दंगल सिंह यादव, साकेत शांडिल्य, पिंकेश शुक्ला, लला वाजपेयी, रामप्रकाश पाटकर, दीपक श्रीवास्तव, रामू दुबे, महिजाचरण वाजपेयी, राजेंद्र दुबे, अरविंद पाटकर, सीताराम नगरिया, काजू पाटकर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed