फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Ramcharitmanas is a unique book that gives the right direction to human life

Jalaun News: मानव जीवन को सही दिशा देने वाला अनुपम ग्रंथ है रामचरितमानस

Sat, 08 Nov 2025 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Ramcharitmanas is a unique book that gives the right direction to human life
कोंच। मंगल मानस संघ का प्रथम वार्षिकोत्सव कस्बे के मुरली मनोहर मंदिर के उत्सव भवन में हुआ। आयोजन में मानस मर्मज्ञों ने बताया कि रामचरितमानस मानव जीवन को सही दिशा देने वाला ग्रंथ है। गुरुवार की रात हनुमान चालीसा पाठ व प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
विज्ञापन




जयप्रकाश नगर स्थित मुरली मनोहर उत्सव भवन में आयोजित कार्यक्रम में रामचरित मानस प्रवचन का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता रामदेव दास रामायणी अयोध्या, प्रदीप तिवारी ''''मानस मर्मज्ञ'''' जालौन व साध्वी मंदाकिनी झांसी ने प्रवचन दिए। उन्होंने भगवान राम के आदर्श जीवन, भक्ति, मर्यादा और उनके द्वारा आचार व्यवहार में लाई गई राजनीति व कूटनीति के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि श्रीरामचरितमानस जीवन को सही दिशा देने वाला एक अनुपम ग्रंथ है।
विज्ञापन

इस दौरान भक्तों ने जय श्रीराम के जयघोष के साथ भजनों का श्रवण किया। अध्यक्षता शंभूदयाल सोनी ने की। मंगल मानस संघ के उपाध्यक्ष अतुल सोनी, मंत्री कुलदीप सोनी, मनमोहन सोनी व छोटे सोनी ने कार्यक्रम की व्यवस्थाएं संभालीं। इस दौरान संतोष त्रिपाठी, अखिलेश व्यास, नारायण शर्मा पुजारी, चतुर्भुज चंदेरिया, संजय सोनी, सुंदरम सोनी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन








इनसेट
कलश यात्रा के साथ भागवत कथा का शुभारंभ







रामपुरा। श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ समारोह का शुभारंभ शुक्रवार को कलश यात्रा के साथ हुआ। सुबह मन्नू सिंह भदौरिया के आवास से माता मंदिर तक कलश यात्रा निकाली गई। इसमें पीले वस्त्र पहने महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर यात्रा की अगुवाई की। मंगल गीत व जयकारों से गांव की गलियां गुंजायमान हो उठीं। श्रद्धालुओं में इस पावन यात्रा को लेकर उत्साह का माहौल देखने को मिला। कलश यात्रा के कथा स्थल पर पहुंचने पर वृंदावन से पधारे कथावाचक ने भागवत कथा के रहस्यों से परिचित कराया। इस दौरान अनेंद्र सिंह भदौरिया, सरदार सिंह, विदुर सिंह, अरविंद सिंह, सतीश भदौरिया आदि रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed