{"_id":"598df9134f1c1be3498b47b9","slug":"ram-temple-to-be-built-soon-nitin-gupopal","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द बनेगा भव्य राम मंदिर : नित्यगोपालदास ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द बनेगा भव्य राम मंदिर : नित्यगोपालदास
अमर उजाला जालौन
Updated Sat, 12 Aug 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
पौधरोपण करते महंत नृत्यगोपालदास जी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालौन(ब्यूरो)। श्रीराम जन्म भूमि न्यास कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं छोटी छावनी के महंत नृत्यगोपाल दासजी महाराज ने नगर के विष्णुचरण कन्हैया लाल महाविद्यालय में पौधरोपण किया। इसके बाद स्थानीय सिटी कॉम्प्लैक्स में प्रवचन व दीक्षा समारोह का आयोजन किया गया। इसमें उन्होंने कहा कि वह देश की न्यायपालिका का पूरा सम्मान करते हैं, परंतु राम मंदिर का निर्माण हर हाल में होगा।
सिटी कॉम्प्लैक्स में आयोजित प्रवचन में महंत नृत्यगोपाल दासजी ने श्रोताओं को रामचरित मानस के पाठ का श्रवण कराया। इस दौरान उन्होंने बड़ी संख्या में उपस्थित भक्तों के समक्ष का कहा कि वह देश की न्यायपालिका का पूरा सम्मान करते हैं, लेकिन रामलला का मंदिर हर हाल में प्रस्तावित स्थान पर ही बनेगा। इसके उपरांत उपस्थित भक्तों ने उनसे दीक्षा भी ली। इससे पूर्व नगर आगमन पर उनका जगह-जगह स्वागत किया गया। इसके बाद कन्हैयालाल विष्णुचरण महाविद्यालय में महंत जी ने पौधरोपण किया। इस मौके पर चंद्रप्रकाश यादव , विष्णुचरण अग्रवाल, सुरेश राव डेंगरे, विनीत अग्रवाल, महेंद्र पाटकार मृदुल, भूरे, अरूण मिश्रा, विपुल दीक्षित, विजय रामदासजी महाराज, श्यामसुुंदर गुप्ता, पवन अग्रवाल, मानवेंद्र सिंह यादव, राजेंद्र अग्रवाल, रज्जन पुरवार आदि भक्तगण उपस्थित रहे।