{"_id":"5ba7da7a867a552c9418b0de","slug":"ram-mandir-is-created-for-electoral-gain-jawwad","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी लाभ के लिए मुद्दा बनाया जाता है राममंदिर : जव्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी लाभ के लिए मुद्दा बनाया जाता है राममंदिर : जव्वाद
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
Updated Sun, 23 Sep 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
वार्ता करते धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद।
- फोटो : amar ujala
रविवार को यहां इमाम हुसैन के तीजे की मजलिस को खिताब फरमाने आए कल्बे जव्वाद ने पत्रकारों से बातचीत में शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी को आड़े हाथों लेेते हुए तीखे तंज कसे। उन्होंने रिजवी को बिल में घुसा हुआ चूहा बताते हुए कहा कि वसीम रिजवी जैसे लोगों के लिए धर्म व इंसानियत कोई मायने नहीं रखता। वह अपने फायदे व नुकसान के हिसाब में लगे रहते हैं।
विज्ञापन
लोगों को गुमराह करते है। इन गैर जिम्मेदार लोगों के बयान पर ध्यान नहीं देना चाहिए। इससे पूर्व उन्होंने शहर के मोहल्लरा मोहनपुरा स्थित बारगाहे बाबुल मुराद में इमाम हुसैन के तीजे की मजलिस को खिताब फरमाया। इस दौरान हसनैन बकाई, सज्जदानशीन शफीपुर, वरिष्ठ अधिवक्ता युसुफ इश्तियाक, शबाब हुसैन, पप्पू थापा, हसन अब्बास, चांद मियां, शुजाअत हुसैन, जाफर हुसैन, इशरत अली आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन