फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Ram Lalla Dixit reappointed the President of Irrigation Association

सर्वसम्मति की नहीं बनी सहमति, हुआ चुनाव

Wed, 14 Sep 2022 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Ram Lalla Dixit reappointed the President of Irrigation Association
उरई। सिंचाई संघ नलकूप खंड प्रथम का अधिवेशन और चुनाव बुधवार को विकास भवन स्थित राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के कार्यालय में हुआ। रामलला दीक्षित ने 64 मत पाकर प्रतिद्वंद्वी धीरज कुमार वर्मा को 32 मतों से हरा दिया। इस तरह वह दोबारा सिंचाई संघ के अध्यक्ष निर्वाचित हुए।
विज्ञापन

मंत्री पद पर अरविंद कुमार 55 मत पाकर विजयी हुए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर हरीशंकर और संप्रेक्षक पद पर लक्ष्मीप्रसाद वर्मा निर्विरोध निर्वाचित हुए।
पहले सत्र में मुख्य अतिथि संगठन के प्रांतीय महामंत्री विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली का लंबित मामला जब तक पूरा नहीं हो जाता, आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने वेतन विसंगति और पदोन्नति प्रक्रिया पर भी चर्चा की। वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय यादव ने बड़े आंदोलन के लिए तैयार रहने की अपील की।
विज्ञापन

दूसरे सत्र में हरीराम ओमरे और हरीश कुमार राठौर की देखरेख में निर्वाचन हुआ। विजयी प्रत्याशियों को प्रांतीय महामंत्री ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। अध्यक्ष रामलला दीक्षित ने भरोसा दिया कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे वह पूरी निष्ठा से निभाएंगे। इस दौरान संजीव यादव, मोहन, शरीफ खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed