{"_id":"615b46248ebc3e61ef7d294d","slug":"rally-orai-news-knp6563116176","type":"story","status":"publish","title_hn":"जागरूकता बाइक रैली निकाली गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जागरूकता बाइक रैली निकाली गई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत तहसील सभागार में विधिक सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जागरूकता बाइक रैली निकाली गई। जिला जज ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव रेनू यादव ने बताया कि संविधान में प्रत्येक व्यक्ति को जीवन व व्यक्तिगत स्वतंत्रता का हनन रोकने के लिये मौलिक अधिकार दिए गए हैं।
उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा यदि किसी व्यक्ति को किसी जांच या मुकदमे के सिलसिले में बुलाया जाता है तो पूछताछ अथवा गिरफ्तारी से पूर्व निशुल्क कानूनी सलाह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण या तहसील विधिक सेवा समिति में उपलब्ध पैनल अधिवक्ता से प्राप्त कर सकते हैं। इस दौरान तहसीलदार करमवीर सिंह, अश्वनी मिश्र, दीपक नरायण, उमेश, गंगाराम, अभिषेक मिश्रा, अवधबिहारी, संजय, मनीषा चतुर्वेदी, अलका भारती आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
उधर, आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत अगले 45 दिनों तक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में चलने वाले विधिक सेवा अभियान का जिला जज तरूण सक्सेना ने शुभारंभ किया। अभियान की सफलता के लिए आयोजित बाइक रैली को जिला जज एवं प्रधान कुटुंब न्यायाधीश अमित पाल सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रैली जिला दीवानी न्यायालय से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य राजमार्ग से होती हुई जिले के विभिन्न क्षेत्रों के लिए रवाना हुई। बताया कि जन जन तक कानूनी सेवाओं की जानकारी पहुंचाई जाएगी। इस दौरान एडीजे सुरेश चंद्र, प्रकाश तिवारी, विजय बहादुर यादव, प्रशांत कुमार, अमृता शुक्ला, अंजू राजपूत, महेंद्र रावत, गजेंद्र सिंह, वर्णिका शुक्ला, ऋचा अवस्थी, तुषार जायसवाल आदि न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे।