{"_id":"695c026e22b69407dc096ea4","slug":"rajas-explosive-innings-led-itaura-eleven-to-a-thrilling-victory-orai-news-c-224-1-ori1005-138852-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: राजा की तूफानी पारी से इटौरा इलेवन की रोमांचक जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: राजा की तूफानी पारी से इटौरा इलेवन की रोमांचक जीत
विज्ञापन
फोटो-22-बल्लेबाज राजा को मिला मैन ऑफ द मैच देते आयोजक। संवाद
- फोटो : एक साथ तीन शव आने से गांव में गूंजा करूण रूदन
कदौरा। बबीना प्रीमियर लीग के अंतर्गत गर्रेही इलेवन और इटौरा इलेवन के बीच रोमांचक लीग मुकाबला खेला गया। राजा की तूफानी इटौरा इलेवन की टीम ने रोमांचक जीत हासिल की।
मैच में इटौरा इलेवन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी गर्रेही इलेवन की टीम ने निर्धारित 15 ओवरों में 161 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। गर्रेही की ओर से बल्लेबाज शिशुपाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 63 रनों की पारी खेली। उनके अलावा अन्य बल्लेबाजों ने भी उपयोगी योगदान दिया, जिससे टीम सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच सकी।
162 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इटौरा इलेवन की शुरुआत सामान्य रही, लेकिन मध्यक्रम में टीम ने संयम के साथ रन बनाते हुए मुकाबले को अंत तक जीवंत बनाए रखा। मैच अंतिम ओवर तक खिंच गया, जहां इटौरा इलेवन के बल्लेबाज राजा ने मैदान पर जबरदस्त प्रदर्शन दिखाया। राजा ने अंतिम ओवर की तीन गेंदों पर लगातार तीन छक्के जड़ते हुए मैच का रुख पलट दिया और अपनी टीम को यादगार जीत दिला दी।
विज्ञापन
राजा ने कुल 66 रनों की विस्फोटक और निर्णायक पारी खेली। शानदार प्रदर्शन के लिए राजा को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस प्रकार इटौरा इलेवन ने गर्रेही इलेवन को पांच विकेट से हराकर एक रोमांचक जीत दर्ज की। मैच में अंपायरिंग की जिम्मेदारी दीपू सेंगर और रमेंद्र सिंह ने निभाई।