फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Rain became a disaster - waterlogging at many places, many houses collapsed

Jalaun News: बारिश बनी आफत- जगह-जगह जलभराव, कई घर गिरे

Mon, 11 Sep 2023 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Sep 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Rain became a disaster - waterlogging at many places, many houses collapsed
उरई/कोंच/कोटरा। बारिश अब कहर बरपा रही है। सुबह शाम सुबह तो ठंडा हो गया लेकिन बारिश से नुकसान भी हुआ है। रुक-रुक कर हो रही बारिश से सड़कों और गलियों में जलभराव हो गया हैं। कई मकान गिर गए। बिजली गिरने से भी नुकसान हुआ है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में बारिश के आसार जताएं हैं।
विज्ञापन

जिले भर में सोमवार को बारिश हुई। जिससे नगर के मोहल्ला उमरराखेरा, शांतिनगर, राजेंद्रनगर, मैकेनिकनगर, इंदिरानगर में पानी सड़कों पर बहता रहा। छह दिनों से बारिश से पहले से ही खाली प्लॉट भरे हुए हैं। जिनकी निकासी नहीं हो पा रही है। लोगों ने इसकी शिकायत भी की है।
विज्ञापन

कोंच निवासी जानकी देवी ने बताया कि वह पड़ोसियों के साथ घर में बैठी थी। बारिश बंद होने के कुछ समय बाद ही अचानक पूरा घर गिर गया। एसडीएम अतुल कुमार का कहना है कि लेखपाल को भेजकर रिपोर्ट मांगी गई है। वहीं कोटरा के मोहल्ला तालपुरा निवासी रामकुमार अहिरवार का मकान तेज बारिश में गिर हो गया। अफसाना बेगम का घर भी गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर पर बिजली गिरी, उपकरण फुंके
कदौरा/जालौन। कदौरा क्षेत्र के ग्राम नाका में रविवार की देर शाम को अर्चना सिंह के मकान में बिजली गिरी, जिससे पक्के मकान में कई जगह दरारें आ गई, घर में रखे फ्रीज, कूलर, पंखे, टीबी आदि उपकरण फुंक गए। घर में मौजूद भाई गांधी सिंह, पुत्री रिया सिंह, आकांक्षा, पुत्र शिब्बू सिंह को ग्रामीणों ने बाहर निकाला। पीड़िता ने बताया कि करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। ग्राम प्रधान कल्लू सिंह ने बताया कि लेखपाल को अवगत करा दिया है। वहीं जालौन क्षेत्र के ग्राम अमखेडा़ निवासी मानसिंह कुशवाहा गांव के पास ही जानवरों को चराने खेत पर गए थे। खाली पड़े खेत में खड़ी घास को उनकी भैंस खा रही थी। देर शाम तेज गर्जना के साथ बिजली गिरी। बिजली की चपेट में आने से भैंस मर गई।


तहसील परिसर में भरा पानी, शिकायत


माधौगढ़ । तेज बारिश ने नगर पंचायत के सफाई व्यवस्था की पोल रख दी। सड़कें व गलियां जलमग्न होने से अधिवक्ताओं, राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बारिश से तहसील, आवासों में घुटनों तक पानी भर गया। जिससे अधिवक्ताओं व वादकारियों को आने जाने में परेशानी हुई। अधिवक्ता विपिन कुमार सिंह, पूर्व बारसंघ अध्यक्ष जितवार सिंह का कहना है कि पिछले वर्ष लगभग एक माह तक तहसील परिसर में पानी भरा रहा था। एसडीएम शशिभूषण का कहना है कि जेई सिंचाई विभाग अरविंद सिंह व नगर पंचायत ईओ अमित नायक को तहसील बुलाया है। जिससे पानी निकासी को लेकर चर्चा की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed