{"_id":"61ae59a242eedb203d5b3b15","slug":"railway-orai-news-knp668108323","type":"story","status":"publish","title_hn":"70 करोड़ से रेलवे तैयार कराएगा दो ओवरब्रिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
70 करोड़ से रेलवे तैयार कराएगा दो ओवरब्रिज
विज्ञापन
विनय पांडे
- फोटो : ORAI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। झांसी-कानपुर रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण के बाद ट्रेनों की संख्या के साथ उनके फेरे भी बढ़ गए हैं। कई बार रेलवे क्रासिंग बंद करनी पड़ती है। इससे लोगों को खासी परेशानी होती है। लोगों को राहत देने की मंशा से झांसी कानपुर रेलवे ट्रैक के उरई भुआ सेक्शन के बीच रिनियां और अजनारी क्रासिंग पर दो ओवरब्रिज बनाए जाएंगे। दोनों ओवरब्रिज की लागत तकरीबन 70 करोड़ के आसपास है। ओवरब्रिज निर्माण से करीब 100 गांव के लोगों को आवागमन की सुविधा होगी।
अभी तक जनपद में एकमात्र रेलवे का ओवरब्रिज राठ रोड पर है। उरई भुुआ सेक्शन के बीच अजनारी रोड रेलवे क्रासिंग नंबर-181 पर ओवरब्रिज निर्माण के लिए रेलवे ने कार्यदायी संस्था सेतु निगम को अनुमति दे दी है। निर्माण में करीब 36 करोड़ का खर्च आएगा। इसके लिए ड्राइंग भी सौंप दी है। बीते गुरुवार को झांसी मंडल के वरिष्ठ मंडल अभियंता (सेंट्रल) शोभनाथ ने निर्माण स्थल का निरीक्षण भी किया। इस दौरान पालिकाध्यक्ष से भी इसकी चर्चा की।
बताया कि ओवरब्रिज के दोनों तरफ 80-80 मीटर लंबाई और चौड़ाई लगभग सात मीटर होगी। उन्होंने बताया कि ओवरब्रिज निर्माण का प्रस्ताव राज्य सरकार के पास भेज दिया गया है। बजट स्वीकृत होने के बाद ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इसी तरह झांसी-कानपुर रेलवे ट्रैक के रिनियां रेलवे क्रासिंग नंबर-179 पर भी उपरिगामी पुल (ओवरब्रिज) पुल को भी मंजूरी मिल गई है। यहां भी करीब 34 करोड़ की लागत से बनना है। इसका प्रस्ताव भी शासन को भेज दिया गया है। ओवरब्रिज बनने से दो दर्जन से अधिक गांवों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
मोहल्ला गांधीनगर निवासी इंजीनियर विनय पांडेय का कहना है कि अजनारी रोड ओवरब्रिज से राहत मिलेगी। उरई भुआ सेक्शन में राठ रोड पर ओवरब्रिज बन गया है। अब अजनारी रेलवे क्रासिंग और रिनियां रेलवे क्रासिंग पर भी ओवरब्रिज बनने से काफी राहत मिलेगी। इससे इन मार्गों पर यात्रा सुगम होगी और जाम से राहत मिलेगी।
अजनारी गांव के प्रधान प्रतिनिधि राकेश कुशवाहा का कहना है कि इस मार्ग पर जाम की समस्या रहती थी। रेलवे टै्रक के दोहरीकरण के बाद समस्या और बढ़ गई थी। क्रासिंग बंद होने के कारण लोगों ओर जाम लग जाता था। ओवरब्रिज बनने से अजनारी रोड जाने और आने वाले एक दर्जन से अधिक गांवों के लोगों को राहत मिलेगी।
वर्जन
प्रस्ताव मुख्यालय भेजा गया, जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद
मंडलीय अभियंता शोभनाथ का कहना है कि अजनारी रोड रेलवे ओवरब्रिज के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। ओवरब्रिज का निर्माण रेलवे की कार्यदायी संस्था ब्रिज डिपार्टमेंट करेगी। प्रस्ताव मुख्यालय भेजा गया है। मंजूरी मिलने के बाद काम शुरू हो जाएगा।

राकेश कुशवाहा- फोटो : ORAI

अजनारी रोड की रेलवे क्रॉसिंग जिस पर बनना है ओवर ब्रिज- फोटो : ORAI