फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Railway negligence found no money for underpass, people will be in trouble

Jalaun News: रेलवे की लापरवाही से अंडरपास का नहीं निकल पाया पानी, लोगों को होगी परेशानी

Fri, 17 Oct 2025 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Railway negligence found no money for underpass, people will be in trouble
फोटो - 27 जोल्हूपुर मोड पर बने अंडरपास पर भरा पानी। संवाद
उरई। जोल्हूपुर मोड स्थित ओवरब्रिज पर सात एक्सटेंशन ज्वाइंट टूट गए हैं। सड़क पर गड्ढे भी हैं। इसी के चलते सेतु निगम ने इसे बंद करने का फैसला लिया है। पुल को 18 अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक बंद किया जाएगा। पुल के बंद होने से लोगों को बीस किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ेगा। इसकी वजह रेलवे की लापरवाही है। छोटे वाहनों के लिए बनाए गए अंडरपास में पानी भरा होने से उन्हें चक्कर काटने को मजबूर होना पड़ेगा। विभागीय अधिकारियों को कहना है कि दो जनरेटर लगवाकर उसे खाली करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन


हमीरपुर-जोल्हूपुर मोड़ के ओवरब्रिज की एक लेन क्षतिग्रस्त होने के चलते उसे 18 से लेकर 31 अक्तूबर तक बंद किया जा रहा है। 13 दिन तक ओवरब्रिज के बंद होने से यहां से गुजरने वाले करीब पचास हजार लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। क्योंकि रेलवे की ओर से बनाए गए अंडरपास पर अभी भी पानी भरा है। विभाग की ओर से एक जनरेटर लगाया गया है। जो पानी को नहीं निकाल पाएगा। इससे 18 अक्तूबर के बाद लोगों को बीस किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ेगा। बता दें कि रेलवे और सेतु निगम को ओवरब्रिज बनाने के लिए शासन की ओर से 33 करोड़ चार लाख रुपये का बजट स्वीकृत हुआ था। तीन साल में यह काम पूरा होना था। पुल निर्माण का उद्देश्य था कि हमीरपुर, महोबा, जालौन और आसपास के 100 से अधिक गांवों के लोगों को जाम और रेलवे फाटक की परेशानी से मुक्ति मिले। लेकिन एक लेन बनने के बाद सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हैं। सरिया बाहर निकल आईं हैं और सात जगहों पर एक्सटेंशन ज्वाइंट उखड़ गए हैं। किनारे लगाए गए एंगल टूट चुके हैं। जिससे वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को भारी दिक्कत होती है। इससे हादसे भी हो रहे हैं। इस पर अधिकारियों ने इसे बंद करने का फैसला लिया है। इस पुल को 18 से लेकर 31 अक्तूबर तक बंद किया जाएगा। लोगों का कहना है कि अंडर पास का पानी साफ हो जाए तो छोटे वाहनों को निकलने में परेशानी नहीं होगी। लेकिन विभाग की ओर से केवल एक जनरेटर लगाया गया है। जिससे 18 अक्तूबर तक पानी निकलना असंभव लग रहा है। लोगों का कहना है कि आटा - इटौरा मार्ग निर्माणाधीन होने के चलते इससे क्षतिग्रस्त है। अब वह बीस किलोमीटर का चक्कर लगाने के बाद भी परेशान होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed