{"_id":"612146438ebc3e79ad28ce8a","slug":"railway-cctv-drm-jhansi-mirjapur-national-higway-track-orai-news-knp6474868149","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोहरीकरण के अधूरे काम को तेजी से पूरा करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोहरीकरण के अधूरे काम को तेजी से पूरा करने के निर्देश
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण के दौरान जानकारी लेते डीआरएम आशुतोष
- फोटो : ORAI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई (जालौन)। झांसी मंडल के डीआरएम आशुतोष ने पहली बार झांसी कानपुर रेलवे ट्रैक का निरीक्षण किया। उन्होंने ट्रैक के दोहरीकरण का काम देखा और कार्यदाई संस्था को निर्देश दिए कि मोंठ से नंदखास, एरच रोड के 24 किलोमीटर ट्रैक के दोहरीकरण का काम एक महीने के भीतर पूरा कर लिया जाए। ताकि जल्द ही इस रेलवे ट्रैक का सीआरएस कराया जा सके। उन्होंने अधूरे कार्यों को भी तेजी से पूरा करने की हिदायत दी। उन्होंने टिन शेड में पानी के रिसाव को देखकर आरवीएनएल के अधिकारियों को फटकार लगाई।
डीआरएम ने उरई रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के दौरान सफाई के नाम पर चल रहा फर्जीवाड़ा पकड़ लिया। यहां पर कागजों में 16 कर्मचारी है लेकिन मौके पर सिर्फ नौ ही काम करते मिले। मशीन चलाने का भी आपरेटर का वेतन निकाला जा रहा है। जबकि मशीन कोने में पड़ी है। जब डीआरएम ने गंदगी देखी और सफाई के बारे में जवाब तलब किया। तब हकीकत सामने आ गई। उन्होंने सीसीआई को फटकार लगाई और सीनियर डीसीएम से पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की। उन्होंने मालगोदाम व यात्री किराये से होने वाली आय के बारे में जानकारी ली। इसके बाद आय बढ़ाने के निर्देश दिए। व्यापारियों के लिए बने अधूरे गेस्ट हाउस को भी जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने मालगोदाम में बाहरी लोगों की इंट्री रोकने के लिए गेट लगाने के भी निर्देश दिए। साथ ही मालगोदाम में भी सीसीटीवी लगवाने और उन्हें कंट्रोल रुम से जोड़ने के भी निर्देश दिए। उन्होंने फुट ओवरब्रिज का निरीक्षण किया और इंदिरानगर तुफैलपुरवा के बाशिंदों की प्लेटफार्म पर इंट्री रोकने के निर्देश देते हुए कहा कि उनके लिए सीधा रास्ता बनाया जाए। ताकि जो यात्री नहीं है, वह प्लेटफार्म पर न आ सके। उन्होंने कोच डिस्प्ले और प्लेटफार्म व रैंप में पर बिजली व्यवस्था चाक चौबंद करने को कहा। इस दौरान सीनियर डीसीएम नवीन दीक्षित, सीनियर डीईएन सेंट्रल शोभनाथ, आरवीएनएल के सीपीएम केके तलरेजा, सीनियर सिग्नल इंजीनियर अमित गोयल मंडलीय आदि मौजूद रहे।
-------------
अन्ना मवेशियों की रोकथाम के लिए इंजीनियरिंग विभाग को लगाया
उरई। झांसी मंडल के डीआरएम ने पत्रकार वार्ता में कहा कि अन्ना मवेशियों को लेकर रेलवे संजीदा है। आरपीएफ के साथ साथ इंजीनियरिंग विभाग को भी कहा गया है कि वे ट्रैक पर आने वाले अन्ना मवेशियों को रोके। उन्होंने कहा कि करमेर रोड रेलवे क्रासिंग नंबर 183 के अंडरपास और रेलवे कालोनी में होने वाले जलभराव को रोकने के लिए इंजीनियरिंग विभाग को दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस ट्रैक के दोहरीकरण काम तेजी से जारी है। इस सेक्शन के चौराहा, पुखरायां, मलासा के दोहरीकरण के काम अगले दो महीने के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था को लेकर जो गड़बड़ी मिली है, उसकी जांच कराई जा रही है।