{"_id":"65a983b5f56b8002ba04fc26","slug":"railway-arrangements-are-slow-trains-are-getting-late-by-hours-orai-news-c-224-1-ori1004-9847-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: रेलवे के इंतजाम धरे के धरे, ट्रेनें हो रहीं घंटों लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: रेलवे के इंतजाम धरे के धरे, ट्रेनें हो रहीं घंटों लेट
विज्ञापन
उरई। झांसी-कानपुर रेलमार्ग से गुजरने वाली ट्रेनों को कोहरे की सफेद चादर ने थाम दिया है।
जहां रेलवे ने फॉग सेफ्टी डिवाइस समेत कई इंतजाम किए, लेकिन कोहरे का कहर यूं रहा कि हर इंतजाम फेल हो गए। जहां कोहरे के चलते ग्वालियर से बरौनी, बरौनी से ग्वालियर मेल को दो-दो दिन रोककर संचालित किया जा रहा है।
झांसी-कोलकाता बैरकपुर को फरवरी तक निरस्त किया गया है। जो चल रही है वह कोहरे की वजह से बिना रफ्तार की है। इस रेल मार्ग की ग्वालियर बरौनी छपरा मेल को गुरुवार को निरस्त किया गया है। इस रेलमार्ग से आने-जाने वाली पैसेंजर ट्रेनें 13 घंटे देरी से पहुंची। जिसमें मुंबई से गोरखपुर कुशीनगर एक्सप्रेस 13 घंटे, मुंबई से गोरखपुर अंत्योदय एक्सप्रेस 12 घंटे, दरभंगा से अहमदाबाद साबरमती एक्सप्रेस नौ घंटे 43 मिनट, लखनऊ से पुणे छह घंटे 26 मिनट, गोरखपुर से कोच्चिवैली राप्तीसागर एक्सप्रेस दो घंटे, लखनऊ से झांसी पैसेंजर दो घंटे देरी से पहुंची। मुंबई से उरई तक का 18 घंटे का सफर 31 घंटे से ऊपर में पूरा हो रहा है।
झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह का कहना है कि कोहरे के चलते ट्रेनों की आवाजाही देरी से हो रही है। जैसे ही मौसम सही होगा, ट्रेनों का संचालन सही समय से संचालित हो जाएगा।