फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   rail,car,jaam,track,cross cheqing

रेलवे ट्रैक पर जाम, एंबुलेंस फंसी, एक घंटे तक कराहती रही प्रसव पीड़ा

Wed, 09 Feb 2022 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
rail,car,jaam,track,cross cheqing
आटा। कस्बा स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रैक की मरम्मती का काम बुधवार को हुआ। इस दौरान एक घंटे का ब्लाक लेने के कारण राहगीर परेशान हुए। बुधवार की शाम 6:10 बजे पर रेलवे फाटक बंद हुआ। इसके बाद 7:10 बजे फाटक खुला। करीब एक घंटे रेलवे क्रासिंग बंद रहने से राहगीरों को जाम से जूझना पड़ा। इस में जाम में एक एंबुलेंस भी फंस गई। जिसमें हमीरपुर जिला के गांव खेड़ा शिलाजीत निवासी महिला रामकुमारी को प्रसव पीड़ा से परेशान थी। उसे एंबुलेंस से उरई महिला अस्पताल जाना था। करीब सात बजे फाटक खुलने के बाद एंबुलेंस निकली।
विज्ञापन

क्रॉसिंग बंद होने से आटा इटौरा मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। ज्यादा देर क्रॉसिंग बंद होने से वाहन नेशनल हाइवे तक जाम पहुंच गए। इस कारण वाहन चालकों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। एक घंटे के जाम में दोनों ओर शादियों व चुनाव प्रचार की सैकड़ों की संख्या जाम में फंसी रही। आसपास के लोग अपने वाहनों को रूट बदलकर भभुआ मजार से निकले। जाम करीब एक घंटे तक लगा रहा। आए दिन फाटक बंद होने से स्थानीय लोगों ने ओवरब्रिज बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed