{"_id":"57979a8e4f1c1b012021df8b","slug":"raids-on-shops-manure-un-loading-wildly-loose-shutter","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद की दुकानों पर छापे, धड़ाधड़ गिरे शटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद की दुकानों पर छापे, धड़ाधड़ गिरे शटर
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Tue, 26 Jul 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
खाद की दुकान पर सैंपलिंग करते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमाखोरी, कालाबाजारी व घटतौली की शिकायतों की जांच के लिए अधिकारियों की टीम ने मंगलवार को कोंच में छापेमारी की। टीम ने एक खाद विक्रेता के यहां छापा डाला तो यह खबर पूरे कस्बे में फैल गई। इसके बाद खाद की दुकानों के शटर धड़ाधड़ गिर हए। अधिकारियों ने मंडी गेट के सामने स्थित राजेंद्र एंड ब्रदर्स की दुकान से खाद के नमूने भरे। इसके
अलावा एलएसएस जुझारपुरा में भी नमूना भर कर परीक्षण के लिए भेज दिया। जमाखोरी, कालाबाजारी और घटतौली की स्थिति को जांचने के लिए शासन व जिलाधिकारी के कड़े निर्देशों पर छापामार टीमें बनाईं गईं हैं। इन टीमों ने एक दिवसीय अभियान चला कर खाद की दुकानों पर छापेमारी की। कोंच में यह कार्यवाही भूमि संरक्षण अधिकारी सौरव कुमार
व तहसीलदार भूपाल सिंह की अगुवाई में मंडी गेट के सामने नदीगांव रोड पर राजेन्द्र एंड ब्रदर्स की दुकान पर की गई। यहां डीएपी एवं यूरिया खादों के नमूने भरे गए। अधिकारियों ने खाद की बोरियों की तौल कराने के साथ ही स्टॉक का भी मिलान किया लेकिन कोई गड़बड़ी नहीं मिली। अधिकारियों ने जुझारपुरा सोसाइटी से भी डीएपी का नमूना लिया। भूमि
विज्ञापन
संरक्षण अधिकारी ने बताया कि यह नमूने परीक्षण के लिए भेजे जा रहे हैं। रिपोर्ट आने के बाद कार्यवाही की जाएगी। अधिकारियों द्वारा डाले गए इस छापे की खबर पूरे कस्बे में जंगल में आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते उर्वरक विक्रेताओं की सभी दुकानें बंद हो गईं।
खाद की दुकानों पर औचक निरीक्षण
तहसीलदार व फर्टिलाइजर इंस्पेक्टर ने खाद की दुकानों का मंगलवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खामियां मिलने पर दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई। वहीं, दो दुकानों से खाद के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए। इस समय खरीफ की फसल की बुआई का समय चल रहा है। इस दौरान किसानों द्वारा अपने खेतों में तिली, मूंग, उर्द
आदि की फसल बोई जा रही है। फसलों की अच्छी उपज के लिए किसान खेतों में बीज के साथ खाद भी मिलाकर बो रहे हैं। वहीं, बाजार में अधिक मूल्य व नकली खाद बेचे जाने की शिकायत पर तहसीलदार सतीश चंद्र वर्मा के साथ फर्टिलाइजर इंस्पेक्टर ने खाद की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने दुकानों का स्टॉक भी चेक किया। इसमें कई दुकानों
में स्टॉक कम मिला जिस पर उन्हें सख्त हिदायत दी गई। वहीं, दो दुकानों से खाद के नमूने भी भरे गए। खाद निरीक्षक ने खाद विक्रेताओं को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि स्टॉक रजिस्टर दुरुस्त करें। साथ ही शासन द्वारा निर्धारित दर पर ही किसानों को खाद की बिक्री करें। यदि कोई शिकायत मिलती है तो संबंधित विक्रेता के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
42 दुकानों पर छापा, 16 नमूने भरे
जिलाधिकारी के निर्देश पर उरई में 42 उर्वरक की दुकानों का मंगलवार को औचक निरीक्षण किया गया। 16 दुकानों से उर्वरक के नमूने लिए गए। इसी के साथ दुकानदारों को जरूरी निर्देश दिए गए। कहा गया कि किसान के जरूरी कागजात लेकर ही उर्वरक दें। इससे उनके खाते में अनुदान की राशि पहुंच सके।
डीएम संदीप कौर के निर्देश पर मंगलवार को सामूहिक रूप से सभी क्षेत्रों में औचक छापा मारी कराई। एसडीएम ने क्षेत्रवार नेतृत्व किया। इसमें उप कृषि निदेशक अनिल कुमार पाठक ने उरई व एट क्षेत्र में दुकानें चेक की। उरई में मंगलवार की साप्ताहिक बंदी के चलते अधिकांश दुकानें बंद मिली। एट में पांच दुकानों से नमूना लिए। इसमें गुप्ता खाद भंडार,
पटेल खाद भंडार, गगन, कृषि सेवा केंद्र से नमूना लिए। इसके अलावा कृषि रक्षा अधिकारी रामअवतार ने चार दुकानों पर छापा मारा। यहां पर क्रय विक्रय केंद्र माधौगढ़, मोतीलाल, गोपाल बीज भंडार से नमूने लिए। अपर जिला कृषि अधिकारी बलराम शर्मा ने जालौन क्षेत्र में चार दुकानों से नमूना लिया। इसके अलावा अन्य टीमों ने भी छापामार
कार्रवाई करते हुए नमूना लिए। उप कृषि निदेशक अनिल कुमार पाठक ने कहा कि दुकानदारों को निर्देश भी दिए गए कि वह किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी न करें। अन्यथा की स्थिति में उनका लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा।