{"_id":"6ada673fe94be78d660115eb","slug":"raids-conducted-at-fertilizer-shops-six-samples-of-dap-collected-orai-news-c-224-1-ori1005-151503-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: खाद की दुकानों पर छापे, डीएपी के छह नमूने लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: खाद की दुकानों पर छापे, डीएपी के छह नमूने लिए
विज्ञापन
उरई। खाद की किल्लत और कालाबाजारी रोकने के लिए गुरुवार को जिलाधिकारी समीर के निर्देश पर कदौरा क्षेत्र में खाद की दुकानों का निरीक्षण किया गया। जिला कृषि अधिकारी डॉ. गगनदीप सिंह की अध्यक्षता में हुई कार्रवाई के दौरान चार दुकानों से डीएपी के छह नमूने लिए गए। दुकानदारों को निर्धारित दर पर खाद बेचने और स्टॉक व बिक्री रजिस्टर प्रतिदिन अपडेट रखने के निर्देश दिए गए।
जांच के दौरान श्री कामदगिरि ट्रेडर्स कदौरा से दो, कुशवाहा बीज भंडार उदनपुर से एक, शिव शक्ति ट्रेडर्स उदनपुर से एक और सुपर खाद भंडार कदौरा से डीएपी के दो नमूने लिए गए। अधिकारियों ने दुकानदारों को पीओएस मशीन के माध्यम से ही खाद की बिक्री करने के निर्देश दिए। स्टॉक और बिक्री रजिस्टर अधूरे मिलने पर लाइसेंस निलंबित करने की चेतावनी दी गई।
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि डीएपी की 50 किलो की बोरी 1350 रुपये और यूरिया की 45 किलो की बोरी 266.50 रुपये निर्धारित दर पर ही बेचनी होगी। इससे अधिक कीमत वसूलने पर कार्रवाई की जाएगी। खाद खरीदने के लिए आधार कार्ड और खतौनी अनिवार्य है। किसानों से अपनी जमीन और फसल की जरूरत के अनुसार ही खाद खरीदने की अपील की गई है।
विज्ञापन
प्रशासन ने किसानों को आश्वस्त किया कि जिले में खाद की आपूर्ति जारी रहेगी और किसी तरह की कमी नहीं होने दी जाएगी। किसानों से दुकानों पर अनावश्यक भीड़ नहीं लगाने की अपील की गई है।