फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Raid on Simaria Ghat, fine of Rs 63 lakhs imposed

Jalaun News: सिमरिया घाट पर छापेमारी, 63 लाख जुर्माना लगाया

Mon, 27 Nov 2023 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Nov 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Raid on Simaria Ghat, fine of Rs 63 lakhs imposed
मुहम्मदाबाद। डकोर ब्लॉक के सिमरिया घाट पर एसडीएम ने छापेमारी की।
विज्ञापन

छापेमारी के दौरान निजी भूमि क्षेत्र पर अवैध खनन पाए जाने पर एसडीएम ने पट्टा संचालक पर 63 लाख रुपये के जुर्माने की संस्तुति की। एसडीएम की कार्रवाई से हड़कंप मच गया।
बता दें कि डकोर क्षेत्र में अलग-अलग घाटों के अलग-अलग लोगों के पट्टे हैं। कुछ लोगों के पास अस्थायी अनुमति है। एसडीएम को सूचना मिली कि सिमिरिया के एक घाट पर पट्टा संचालक द्वारा निर्धारित क्षेत्र के अलावा निजी भूमि से अवैध खनन किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस पर एसडीएम ने टीम के साथ छापेमारी की। सूचना सही मिलने पर एसडीएम ने पट्टा संचालक पर 63 लाख रुपये जुर्माना लगाने की संस्तुति जिलाधिकारी से की।
एसडीएम ने बताया कि छापेमारी से पहले ही वाहन चालक वाहन लेकर भाग गए थे। उन्होंने बताया कि इस संचालक के खिलाफ पहले भी दो बार छापेमारी कर जुर्माने की कार्रवाई की जा चुकी है। संचालक द्वारा लगातार की जा रही मनमानी के लिए डीएम से कड़ी कार्रवाई की संस्तुति की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed