फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Raid on fertilizer shops, took three samples

Jalaun News: खाद की दुकानों पर छापेमारी, तीन नमूने लिए

Fri, 05 Jan 2024 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jan 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
Raid on fertilizer shops, took three samples
जालौन। नगर में संचालित खाद की दुकानों पर उपनिदेशक कृषि व एसडीएम की संयुक्त टीम ने औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

टीम ने निरीक्षण के दौरान तीन दुकानों से खाद के नमूने लिए। टीम के आने की खबर लगते ही खाद की अन्य दुकानों के शटर बंद हो गए।
एसडीएम सुशील कुमार सिंह व उप निदेशक कृषि एसके उत्तम की टीम ने नगर में संचालित खाद की दुकानों पर छापेमारी की। टीम ने सबसे पहले बंगरा मार्ग कृषि उत्पादन मंडी समिति के सामने संचालित खाद की दुकान पर छापा मारा। इस दौरान खाद की उपलब्धता देखी और स्टॉक रजिस्टर से उसका मिलान किया गया। मौके पर मिले किसानों से खाद की बोरी की कीमत पूछी तो सही मिली।

टीम ने किसानों को असली खाद मिल रही या नहीं, यह जानने के लिए खाद का नमूना भरा। इसके बाद टीम ने वहीं पास में स्थित दो और दुकानों का भी निरीक्षण कर खाद का नमूना भरा। उधर, नगर में टीम के आने की खबर लगते ही खाद की अन्य दुकानों की शटर बंद हो गई। दुकानों में ताला डलने के कारण अन्य दुकानों की जांच नहीं हो सकी। उप कृषि निदेशक ने बताया की खाद की दुकानों से खाद के नमूने भरे गए हैं और जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed